अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news :- यूपीआई से किया पेमेंट,फर्जी मैसेज दिखा कर दुकानदार को किया गुमराह करने का किया प्रयास हुआ बिफल

On: February 13, 2026 8:55 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*यूपीआई से किया पेमेंट,फर्जी मैसेज दिखा कर दुकानदार को किया गुमराह करने का किया प्रयास हुआ बिफल*

#शक होने दुकानदार ने एक व्यक्ति को पकडा तो दूसरा भाग छूटा,दुकानदार नेपकड़ा गया आरोपी पुलिस को सौंपा#

“पीड़ित ने धोखाधड़ी से माल ले जाने वाले दो आरोपियों के विरुद्ध मामला कराया दर्ज”

सहसवान (बदायूं) अगर आप दुकानदार हैं तो सावधान हो जाइए अगर कोई यूपीआई से माल खरीद कर पेमेंट कर रहा है तो उसके द्वारा भेजा गया मोबाइल मैसेज हो सकता है फर्जी ऐसा ही एक मामला मुजरिया चौराहे पर कछला जाने वाले मार्ग पर देखने को मिला जहां परचूनी की दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचे दो लोगों ने यूपीआई पेमेंट के माध्यम से₹220 का सामान खरीद कर भुगतान किया तत्काल चलते बने जिस पर दुकानदार को कुछ शक हुआ शक होने पर ग्राहक ने मैसेज 220 रुपए यूपीआई पेमेंट का दिखाए मैसेज फर्जी था मैसेज फर्जी होते ही एक ग्राहक मौके से भाग गया ईतने में काफी लोग एकत्रितहो गए उन्होंने घेराबंदी करके उपरोक्त आरोपी को हिरासत में ले लिया तथा थाना मुजरिया पुलिस को सौंप दिया।

पीड़ित दुकानदार के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आईटी एक्ट की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है एक आरोपी को जेल भेज कर दूसरे आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी है।

थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम अलीगंज निवासी सत्येंद्र सिंह पुत्र प्रेमपाल सिंह ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी परचूनी की दुकान मुजरिया कछला मार्ग पर स्थित है दोपहर को प्रार्थी के पास दो लोग आए जिन्होंने 220 रुपए का सामान खरीद कर मोबाइल निकाल कर यूपीआई के माध्यम से पेमेंट किया जब मैसेज नहीं आया तब सत्येंद्र को शक हुआ सत्येंद्र ने उपरोक्त लोगों से पूछा क्या पेमेंट नहीं है तो वह मैसेज दिखने लगे की मैसेज आपके यहां पहुंच गया भुगतान हो गया है पीड़ित सत्येंद्र सिंह ने जब उपरोक्त से मोबाइल लेकर पड़ताल की तो मैसेज फर्जी निकला जैसे ही मैसेज फर्जी निकला एक व्यक्ति मौके से भाग गया मामले की जैसे ही चर्चा हुई काफी तादाद में लोग पहुंच गए और एक आरोपी को पक ड़कर पुलिस को सौंप दिया पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम कौशल सिंह पुत्र विनय कुमार सिंह निवासी ग्राम बांस बरोलिया थाना बिल्सी जनपद बदायूं तथा भागे हुए सती का नाम रंजीत पुत्र धीर पाल सिंह निवासी ग्राम बांस बरौलिया थाना बिल्सी जनपद बदायूं बताया पुलिस ने पीड़ित दुकानदार सत्येंद्र सिंह के प्रार्थना पत्र पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध संख्या 15 आईटी एक्ट की धारा 66 डी 318/4 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है तथा हिरासत में लिए गए आरोपी कौशल सिंह को न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां पेश किया जहां न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उसे जेल भेज दिया। पुलिस ने भेज गए आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!