*विकासखंड दहगवां एवं नगर पंचायत का खाद्यान्न आपूर्ति कार्यालय अलग से सहसवान तहसील मुख्यालय कार्यालय पर संचालित होगा*
#जिला आपूर्ति अधिकारी ने विकासखंड दहगवां तथा नगर पंचायत के लिए एक पूर्ति निरीक्षक एवं एक पूर्ति लिपिक की तैनाती की#
*नवनियुक्त विकासखंड दहगवां एवं नगर पंचायत के लिए नवनियुक्त पूर्ति निरीक्षक एवं पूर्ति लिपिक ने सहसवान कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया*

सहसवान (बदायूं) जिला आपूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा ने विकासखंड कार्यालय दहगवां एवं नगर पंचायत का खाद्यान्न आपूर्ति सामग्री का कार्य सहसवान तहसील कार्यालय के मुख्यालय पर तैनात के एक लिपिक एवं एक बाबू को देखना पड़ रहा था जिससे खाद्यान्न आपूर्ति कार्य में समय-समय पर शासन से मिलने वाली सूचनाओं का आदान-प्रदान भी नहीं हो पता था। जिसके कारण शासन के निर्देश पर विकासखंड कार्यालय दहगवां एवं नगर पंचायत का खाद्यान्न आपूर्ति का कार्य देखने के लिए एक अलग से एक पूर्ति लिपिक लिपिक को तैनात कर उन्हें तत्काल तैनाती स्थल का कार्यभार संभालने के निर्देश दिए जिस पर तहसील आपूर्ति कार्यालय पहुंचे दहगवा विकासखंड तथा नगर पंचायत के लिए तैनात पूर्ति निरक्षक साहब लाल यादव तथा पूर्ति लिपिक राहुल सक्सेना ने कार्यभार ग्रहण कर लिया।
दहगवा विकासखंड व नगर पंचायत का अलग से सहसवान तहसील मुख्यालय कार्यालय पर पूर्ति निरीक्षक कार्यालय खुलने से उचित दर विक्रेताओं एवं राशन कार्ड धारकों में हर्ष की लहर दौड़ गई है।
ज्ञात रहे सहसवान तहसील मुख्यालय पर सहसवान विकासखंड एवं नगर पंचायत सहसवान के पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में पूर्ति निरीक्षक भदेश्वर दयाल तथा पूर्तिलिपिक पुष्पेंद्र विक्रम कार्य करते रहेंगे।

