अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news :- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान में केएफटी, लिपिड, प्रोफाइल, एलएफटी,सहित कई जांच निशुल्क हुई प्रारंभ

On: February 11, 2026 9:57 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान में केएफटी, लिपिड, प्रोफाइल, एलएफटी,सहित कई जांच निशुल्क हुई प्रारंभ*
#जच्चा बच्चा (आपातकालीन) सेवा में 24 घंटे निशुल्क होगी जांच#
“प्रत्येक दिन स्वास्थ्य केंद्र पर 50 निशुल्क हो सकेंगी जांच*
*सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑनलाइन पंजीकरण हुआ अनिवार्य*
#कई महंगी जांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर निशुल्क प्रारंभ होने से क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर#

सहसवान (बदायूं) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान पर अब महंगी जांचों के लिए गरीबों को जेव से अतिरिक्त पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे सिर्फ एक रुपए के पर्चे पर महंगी जांचों को रोगी द्वारा पंजीकरण कराने के बाद उपलब्ध हो सकेगी।
चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर प्रशांत त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान में एक लंबे समय से आधुनिक चिकित्सा के लिए महंगी जांच निशुल्क कराए जाने के लिए क्षेत्र की जनता की मांग उठ रही थी। शासन द्वारा स्वास्थ्य केंद्र को उपलब्ध कराई गई जांच मशीनों के इंसल्टेशन के बाद अस्पताल से बाहर प्राइवेट रूप में होने वाली महंगी जांच मात्र ₹1 के परिचय पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान पर प्रारंभ कर दी गई हैं।
श्री त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की पैथोलॉजी में वीडीआरएल, शुगर, एचआईवी, एसएसबी, हेपेटाइटिस बी, टाइफाइड, डेंगू, मलेरिया की जांच पूर्व में₹1 के पर्चे पर मरीजों द्वारा कराए गए पंजीकरण के बाद होती थी अब शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई मशीनों के उपरांत पैथोलॉजी में केएफटी,लिपिडप्रोफाइल,एलएफटी,आरएफैक्टर,(गठिया रोग)एएसओ टाइटर, नई जांचे और प्रारंभ हो गई हैं!
चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कुछ दिन के बाद सीबीसी की जांच भी केंद्र पर प्रारंभ हो जाएगी।
श्री त्यागी नहीं जानकारी देते हुए बताया की कोई भी रोगी सुबह 10:00 बजे ऑनलाइन पंजीकरण करा कर (लिमिट क्षमता 50 वर्तमान समय में) 1:00 बजे तक अपराहन में करा कर सुविधा का लाभ ले सकते हैं उन्होंने बताया की सैंपल प्रातः 10:00 बजे से 1:00 तक ही लिए जाएंगे! (एक दिन बाद) अगले दिन लिए गए ब्लड सैंपल की जांच रोगी को उपलब्ध करा दी जाएगी।
श्री त्यागी ने बताया पैथोलॉजी लैब की सेवा जच्चा बच्चा के आकस्मिक केंद्र पर 24 घंटे उपलब्ध रहेगी यह सेवा प्रसव को आने वाली महिलाओं को उपलब्ध होगी जो जच्चा बच्चा केंद्र में प्रसव के लिए एडमिट होंगी। उन्हें अब किसी भी जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर प्रशांत त्यागी ने पैथोलॉजी में प्रारंभ हुई नई जांचों के लैब टेक्नीशियन सौरभ गुप्ता के द्वारा लिए गए सैंपल के उपरांत पंजीकरण करने वाले कई लोगों को जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराई गई जांच रिपोर्ट मिलते ही उपरोक्त लोग खुशी से झूम उठे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महंगी जांच जो बाहर होती थी वह जांच स्वास्थ्य केंद्र में निशुल्क ₹1 के पंजीकरण पर होने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र की जनता में हर्ष की लहर दौड़ गई है।
इस मौके पर एनएमसी सैयद अशफाक हुसैन लैब टेक्नीशियन कृष्ण बल्लभ चतुर्वेदी के अलावा कई कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!