*रामलीला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ अनुपम सक्सैना का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन*
#भाजपा कार्यकर्ताओं एवं हिंदू समुदाय के लोगों में शोक की लहर#
सहसवान (बदायूं) रामलीला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष तथा वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ अनुपम सक्सैना निवासी मोहल्ला अकबराबाद पुत्र श्री राम प्रसाद सक्सेना 62 वर्ष का दिल का दौरा पड़ने से पैतृक आवास पर निधन हो गया उनके निधन की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं एवं परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई तथा उनके देखने के लिए भारी तादाद में लोगों का जमावड़ा उनके घर की ओर जाना प्रारंभ हो गया है।
श्री सक्सेना एक लंबे समय से समाज सेवा क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे तथा समाज सेवा क्षेत्र के अलावा चिकित्सा सेवा तथा कई बार रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं भाजपा की नगर कार्यकारिणी में कई पदों पर कार्य कर चुके थे इसके अलावा श्री सक्सेना सन 1992 के राम मंदिर आंदोलन में भी सक्रिय रहे और जेल गए थे ।उनके द्वारा नगर के मोहल्ला अकबराबाद से हरदत्तपुर जाने वाले मार्ग पर खाटू श्याम बाबा मंदिर का भी निर्माण कार्य कराया जा रहा था।
श्री सक्सेना अपने पीछे एक पुत्र तथा तीन पुत्रियों जो सभी विवाहित हैं के अलावा पत्नी को छोड़ गए हैं।

