गर्मी ऋतु से पूर्व बेहतर विद्युत आपूर्ति हेतू सभी किसान अपने ट्यूबवेलों पर कैपेसिटर लगवा ले : उपखंड अधिकारी
विपिन कुमार गुप्ता
सहसवान: सहसवान विद्युत उपखंड अधिकारी विपिन कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गर्मी ऋतु से पूर्व बेहतर विधुत आपूर्ति हेतू सभी किसानों अपने पी टी डब्ल्यू पर कैपेसिटर लगवा ले ।कैपेसिटर लगवाने से अनेक फायदे भी है।
दस हॉर्सपावर मोटर पर कैपेसिटर लगाने के उपखंड अधिकारी विद्युत विपिन गुप्ता ने जानकारी देते हुए कैपेसिटर लगवाने के होने वाले फायदे की जानकारी में बताया फायदे पावर फैक्टर में सुधार इंडक्शन मोटर का पीएफ सामान्यतः 0.7–0.8 होता है।
कैपेसिटर लगाने से पीएफ 0.95 तक सुधर जाता है।बिजली बिल में पेनल्टी कम या समाप्त हो जाती है विद्युत धारा (करंट) कम होती है पीएफ सुधारने पर वही पावर कम करंट से चलती हैइससे लाइन में लोड कम लगता है और तार गर्म नहीं होते
ट्रांसफॉर्मर पर लोड कम पड़ता है।
मोटर का टॉर्क बढ़ता है।
श्री गुप्ता ने बताया कैपेसिटर लगाने से मोटर को बेहतर रीएक्टिव पावर (केवार) मिलता है।इससे मोटर का स्टार्टिंग टॉर्क और रनिंग टॉर्क बढ़ता है, मोटर स्मूथ चलती है। वोल्टेज में सुधार लो वोल्टेज की स्थिति में मोटर बेहतर परफॉर्म करती है।
मोटर कम वोल्टेज पर भी ट्रिप नहीं होती और सुचारू चलती रहती है। बिजली की बचत एनर्जी सेविंग कैपेसिटर लगाने से लगभग 5–10% तक यूनिट की बचत संभव है पीएफ सुधार के कारण)।
मोटर पर लोड कम और लाइफ अधिक
मोटर कम करंट लेती हैं गर्मी कम बनती है
कॉइल और वाइंडिंग की लाइफ बढ़ती है
दस हॉर्सपावर मोटर के लिए सही कैपेसिटर कितना होना चाहिए?दस हॉर्सपावर मोटर के लिए आम तौर पर 7.5 के वार से 10 के वार का कैपेसिटर लगाया जाता है।
अगर पीएफ 0.7–0.8 है → 10 के वार
पीएफ पहले से ठीक है (0.85+) → 7.5 के बराबर है।
श्री गुप्ता ने सभी किसानों से तत्काल अपने निजी नलकूप पर उचित छमता के कैपेसिटर अपने नजदीकी इलेक्ट्रिकल की दुकान से खरीद कर लगवाना सुनिश्चित करे।

