*विधान परिषद सदस्य भाई के पेट्रोल पंप पर जमकर हुई गुंडागर्दी*
#आधा दर्जन हमलावरो ने दो सेल्समैनो को मारपीट कर किया घायल#
* *सेल्समैन ने दो नामजद सहित कई अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज*
#विधान परिषद सदस्य के भाई के पेट्रोल पंप पर सेल्समैनो के साथ हुए हमले की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची भारी पुलिस,पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की#


सहसवान (बदायूं) बदायूं मेरठ राज्य मार्ग संख्या 18 थाना जरीफ नगर के निकट विधान परिषद सदस्य वागीश पाठक के छोटे भाई श शारदेंदु पाठक का विमल फिलिंग स्टेशन इंडियन ऑयल कंपनी (आईओसी) के नाम से पेट्रोल पंप चल रहा है बीती शाम दो लोग एक कैन लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंचे जहां वह अपने साथ लाई हुई कैन को वही रखने की जिद करने लगे जिस पर ड्यूटी पर तैनात सेल्समेन उमेश पुत्र जयवीर सिंह निवासी ग्राम औरंगाबाद ने उपरोक्त लोगों से कैन रखने को इनकार कर दिया जैसे ही उपरोक्त लोगों से कैन रखने को मना किया उपरोक्त लोग गाली गलौज मारपीट तथा अभद्र व्यवहार करने लगे इसी बीच उनका सेल्समैन साथी श्याम पुत्र हरिद्वार सिंह निवासी ग्राम धोकन नगला थाना कादर चौक अपनी ड्यूटी पर आ गया हम दोनों लोगों को देखकर आरोपी और ज्यादा भड़क गए उन्होंने हंगामा काटना शुरु कर दिया इसी बीच उपरोक्त दोनों लोगों ने अपने गांव से गुंडो को मोबाइल से फोन करके बुला लिया थोड़ी देर में ही काफी असलेह से लैस काफी हमलावर मौके पर पहुंच गए और जमकर हंगामा काटने लगे मामले की जानकारी तत्काल सेल्समैन ने पेट्रोल पंप के स्वामी शरदेंदु पाठक को दी थोड़ी देर में ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया पुलिस ने को देखकर हमलावर इधर-उधर भागने लगे। हमलावरों के हमले से दोनों सेल्समैन घायल हो गए सेल्समेन उमेश के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपी कप्तान पुत्र कुमारपाल कप्तान का भाई निवासी ग्राम जरीफ नगर तथा कई अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट अपराध संख्या 27 धारा 115/2, 352,351 /3 के अंतर्गत दर्ज कर दोनों घायलों का दहगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजकर चिकित्सीय परीक्षण कराया है।

