*लकवा ग्रस्त 65 वर्षीय वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में चाकू से गोद कर काशीराम कॉलोनी में की दिनदहाड़े हत्या*
# रक्तरंजित एवं नग्नअवस्था में प्रथम तल से वृद्धा का शव पुलिस ने किया बरामद, पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण हेतु वृद्धा के शब को भेज जिलाचिकित्सालय#
*काशीराम आवास कॉलोनी में घटना से मचा हड़कंप, अपर पुलिस अधीक्षक देहात प्रभारी निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का किया निरीक्षण*
“पुलिस ने मौके से एक नशेड़ी को लिया हिरासत में, शक की सुई पुलिस की नशेड़ी पर,गहनता से कर रही है जांच”
*नग्न अवस्था में वृद्धा का शब मिलने से रेप की घटना होने की क्षेत्र में हो रही है चर्चा*
#पुलिस भी वृद्धा के पीएम रिपोर्ट की कर रही है जांच जांच की सुई अभी अंधेरे में#




सहसवान (बदायूं) नगर के मोहल्ला जहांगीराबाद निवासी 65 वर्षीय वृद्ध जावित्री विधवा गोकर्णी के दो पुत्र हैं एक पुत्र हरिओम कस्बे की मोहल्ला जहांगीराबाद पुराने मकान पर अपनी पत्नी के साथ रहता है जबकि दूसरा पुत्र श्योदान नशेड़ी प्रवृत्ति के चलते वहअविवाहित था तथा उसका याराना नशेड़ी प्रवृत्ति के लोगों से था उसकी माता जावित्री को नगर के मोहल्ला जहांगीराबाद के निकट ही कुछ दूरी पर स्थित काशीराम आवास कॉलोनी में प्रथम तल पर एक आवास का आवंटन हुआ था जिसमें वह अपनी वृद्ध एवं आधे शरीर पर लकवा बीमारी से ग्रस्त होकर अपनी मां के साथ रहता था जहां उसके आवास पर नशेड़ियों का भी आना-जाना रहता था सूत्रों का कहना है श्योदान अपनी मां को आवास पर छोड़कर अलीगढ़ चला गया था।
बताया जाता है कि श्योदान नशेड़ी प्रवृत्ति के होने के कारण उसके आवास पर दिनभर नशेड़ी प्रवृत्ति के लोगों का आना जाना रहता था चर्चा यह भी है की नशेड़ी प्रवृत्ति के लोग दिनभर आपस में झगड़ा करते रहते थे पुत्रों का कहना है की 11:00 बजे के लगभग नशेड़ी श्योदन का दोस्त उसके आवास पर आया था जहां उसने उसकी वृद्धा विधवा 65 वर्षीय लकवा ग्रस्त माता की चाकू से गोद कर हत्या कर दी साथ ही बचाव के चक्कर में विधवा की लकवा ग्रस्त हाथ की दो उंगली भी कटकर वहीं गिर गई सूत्रों का कहना है वृद्धा के साथ रेप की घटना से भी इनका नहीं किया जा सकता क्योंकि वृद्ध निर्वस्त्र स्थिति में चारपाई पर पड़ी मिली थी।
बताया जाता है घटना के बाद आरोपी घटना को अंजाम देकर आनन फानन में भाग गया और घटना के बाद मृतका के शरीर से निकला रक्त मृतका जावित्री के आवास से बाहर आने पर कॉलोनी के खेल रहे बच्चे डर गए और उन्होंने मामले की जानकारी तत्काल अपने परिजनों को दी परिजनों ने मामले की जानकारी तत्काल थाना कोतवाली पुलिस को दी लगभग 2:00 के करीब थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की आवास को खोलकर देखा तो मृतका का शब रक्त रंजित एवं अर्धनग्न अवस्था में चारपाई पर पड़ा था पुलिस ने मौके से मृतका के सबको सील करके पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया तथा एक नशेड़ी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
घटना से काशीराम कॉलोनी में रहने वाले लोगों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है।

