*दबंग घर के सामने कर रहे थे उत्पात परिजनों को दे रहे थे गाली*
#विरोध करने पर आरोपियों ने घर की तीन महिलाओं के साथ घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट कर किया घायल#
*पुलिस ने घर के पीड़ित मुखिया के प्रार्थना पत्र पर चार लोगों के विरुद्ध मामले की लिखाई रिपोर्ट*
“पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों महिलाओं का कराया चिकित्सीय परीक्षण”
सहसवान (बदायूं) सहसवान थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शुजातगंज बेला निवासी इशारक अली पुत्र मुस्ताक खान ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी पत्नी फातिमा घर के दरवाजे पर बैठी हुई थी की इसी बीच ग्राम के आले नबी पुत्र मुबारक अली साहेब अली साजिद अली पुत्र सरवर अली गौस मोहम्मद पुत्र इश्तियाक अली उत्पात मचा रहे थे मेरी पत्नी ने उपरोक्त लोगों से ऐसा न करने को कहा यह बात उन्हें आरोपियों को नागवार गुजरी तो आरोपियों ने घर में घुसकर मेरी पत्नी फातिमा पुत्री मंशा पुत्रवधू यासमीन पत्नी जुल्फिकार को लाठी डंडों एवं घातक असलेह से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पीड़ित मुखिया के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध अपराध संख्या धारा 110 115/,2,333,352,351/3,125 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

