अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news :- घर से घेर तक रात के समय जा रही थी बालिग़ युवती,ग्राम के ही एक युवक ने युवती को सरे राह रोक कर की छेड़छाड़, मारपीट गाली गलौज

On: January 29, 2026 9:24 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*घर से घेर तक रात के समय जा रही थी बालिग़ युवती*

#ग्राम के ही एक युवक ने युवती को सरे राह रोक कर की छेड़छाड़, मारपीट गाली गलौज#

*परिजनों ने जब मामले की शिकायत की तो आरोपी के परिजनों ने युवती के घर पर घातक असलेह लेकर बोला हमला, युवती गंभीर रूप से घायल*

#पीड़ित पिता ने दो सगे भाइयों सहित चार लोगों के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने युवती का कराया चिकित्सीयपरीक्षण#

सहसवान (बदायूं) थाना जरीफ नगर क्षेत्र के एक ग्राम निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी पुत्री रात के समय लगभग 8:30 बजे घर से पशु शाला तक अकेली जा रही थी कि इसी बीच ग्राम के ही उमेश पुत्र राम सिंह ने उसको जबरन रास्ते में अकेला देखकर रोक लिया और हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा उसने जब शोर मचाया तो काफी लोग मौके पर पहुंच गए तो आरोपी उमेश भागने में सफल हो गया घटना के तत्काल बाद पीड़ित युवती के परिजन मामले की शिकायत करने आरोपी उमेश के घर पहुंचे तो उल्टे ही आरोपी उमेश, राजकुमार पुत्रगण राम सिंह अंग्रेज पुत्र रामावतार राम सिंह पुत्र ना मालूम ने लाठी डंडों से हमला करके पीड़िता को ही घायल कर दिया।

पीड़ित पिता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध अपराध संख्या 25 धारा74,333,115/2,352,351/3 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर घायल पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है तथा मामले की जांच प्रारंभ कर दी है पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!