पंचवर्षीय वित्तीय वर्ष 2021 26 कार्यकाल में जिन क्षेत्र पंचायत सदस्यों क्षेत्र में कार्य नहीं हो पाया उसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी , क्षेत्र पंचायत प्रमुख :- कीर्ति यादव



सहसवान (बदायूं) जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने कहा की पंचायत वित्तीय वर्ष 2021 26 के अंतर्गत प्रत्येक क्षेत्र में उन्होंने विकास कार्य कराए जाने को प्राथमिकता दी उन्होंने कहा कि उन्होंने जिला पंचायत निधि से सहसवान विकासखंड क्षेत्र के अधिकांश गांवों को और विकास करो की अपेक्षा ज्यादा विकास कार्यों के लिए धन देकर क्षेत्र में विकास कार्यों की गंगा बहाई है फिर भी अगर किसी ग्राम पंचायत में वित्तीय वर्ष 2021 26 में विकास कार्य होने से रह गया है तो उनका प्रयास होगा कि वह आगामी वित्तीय वर्षों में अगर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर विराजमान हुई तो वह ऐसे वंचित ग्राम पंचायत को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्य करने में कोई भी कमी नहीं छोड़ेंगी। जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव सहसवान विकासखंड कार्यालय परिषद में क्षेत्र पंचायत प्रमुख कीर्ति यादव द्वारा पंचवर्षीय वित्तीय वर्ष 2021 26 समाप्त होने के अंतिम कार्यकाल समय में क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बुलाई गई बैठक में मुख्य अतिथि पद से बोल रही थी इससे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव का क्षेत्र पंचायत प्रमुख कृति यादव खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार सैनी ने फूल माला पहनकर भव्य स्वागत किया। इससे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव क्षेत्र पंचायत प्रमुख कीर्ति यादव ने चयनित चार दर्जन से ज्यादा दिव्यांगों को व्हीलचेयर में बैठाकर उन्हें फूल मालाएं पहनाकर उनके घरों को विदा किया।
क्षेत्र पंचायत प्रमुख कीर्ति यादव ने पंचवर्षीय वित्तीय वर्ष 2021 26 के समाप्त होने के मध्य नजर स्पष्ट रूप से कहा कि उनके कार्यकाल में जिन क्षेत्र पंचायत सदस्यों के क्षेत्र में विकास कार्य वित्तीय वर्ष में नहीं हो पाए उन्हें प्रयास रहेगा अगर वह क्षेत्र पंचायत प्रमुख चुनी गई तो निश्चित उन ग्राम पंचायत में प्रमुखता तथा प्राथमिकता के साथ विकास कार्यों को सर्वप्रथम कराए जाने का प्रयास किया जाएगा। श्री मति यादव ने कहां की उनके कार्यकाल में अगर त्रुटि वस कोई भी किसी भी क्षेत्र पंचायत सदस्य को असुविधा हुई हो तो वह क्षमा प्रार्थी हैं।
उन्होंने पूरे वित्तीय वर्ष में क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा बोर्ड को दिए गए सहयोग पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया तथा कहा कि उनका सहयोग उनके लिए जीवन भर आभारी रहेगा।
खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार सैनी ने कहा केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा क्षेत्र में गरीबों के उत्थान के लिए चलाई जा रही विकास योजना के बारे में प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्रामीण अंचल में योजनाओं का लोग़ ज्यादा से ज्यादा पंजीकरण कराकर ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं। उन्होंने कहा की लोग फैमिली आईडी बनवाने में भी सहयोग करें जिससे शासन की नीति रीति के अनुरोध कार्य कराया जा सके।
बैठक में आशा से कम क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम प्रधानों की बैठक में उपस्थित होने नाराज की प्रकट करते हुए एक भाजपा नेता ने स्पष्ट रूप से कहा की बैठक में सम्मानित जनप्रतिनिधियों द्वारा उपस्थिति दर्ज न होने से लगता है की सम्मानित जनप्रतिनिधियों को एहसास है कि अब पंचायत कार्यकाल वित्तीय वर्ष 2021 26 समाप्त होने वाला है इसलिए लोग जानबूझकर बैठक में उपस्थित नहीं हुए। वही बैठक में चर्चा आम हुई नाराज क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधान जानबूझकर बैठक में इसलिए नहीं आए की वर्तमान क्षेत्र पंचायत प्रमुख द्वारा उन्हें पूरे पंचायती वित्तीय वर्ष वर्ष 2021 26 में नजरअंदाज कर दिया गया उनके क्षेत्र में कोई भी कार्य नहीं हुआ उन्होंने कई बार क्षेत्र पंचायत प्रमुख से अपने क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाने के लिए प्रार्थना पत्र एवं प्रस्तावित दिए।
बैठक में आमंत्रित किए गए जनपद दिए एवं तहसील स्तरीय अधिकांश विभागों के विभाग प्रमुख उपस्थित न होकर उनके अधीनस्थ थी बैठक में उपस्थित थे जिस पर सदस्यों ने नाराजगी प्रकट की।
बैठक में कई भाजपा नेता सहित कई विभागों के विभाग प्रमुखों के अधीनस्थ उपस्थित थे तो कई विभागों के विभाग प्रमुख एवं अधीनस्थ नदारत थे।
बैठक का संचालन सहायक विकास अधिकारी पंचायत नीरज कुमार ने किया।

