अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news :- तालाब पर घायल अवस्था में मिला विलुप्त प्रजाति का एक गिद्ध

On: December 11, 2025 7:59 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*तालाब पर घायल अवस्था में मिला विलुप्त प्रजाति का एक गिद्ध*

#मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम घायल गिद्ध को किया रेस्क्यू #

“उपचार के बाद स्वस्थ होने पर गिद्ध को छोड़ा मालपुर ततेरा जंगल में”

सहसवान (बदायूं) प्रदेश से ही नहीं बल्कि भारत देश में कई वर्ष विलुप्त हुई गिद्ध प्रजाति का एक गिद्ध घायल अवस्था में नगर के शहबाजपुर कश्यप बस्ती मरघट के निकट बने तालाव में पडा हुआ था मोहल्ले के ही जागरूक लोगों ने हुई गिद्ध प्रजाति के घायल अवस्था में पड़े हुए गिद्ध की जानकारी वन कर्मचारियों को दे दी जिस पर तत्काल कई बनकर्मी मौके पर पहुंच गए और घायल गिद्ध को रेस्क्यू करके राजकीय पशु चिकित्सालय सहसवान लेकर पहुंचे जहां उपमुख्य चिकित्साधिकारी डॉ कर्मवीर राज सिंह ने चिकित्सा कर्मी ठाकुर शैलेंद्र सिंह आदि ने घायल गिद्ध का अपने हाथों से प्राथमिक उपचार किया कुछ घंटे अपने संपर्क में रखा तत्पश्चात उन्हें उपचार के लिए आरबीआई बरेली ले जाने की बनकर्मियों को सलाह दी जिस पर बनकर्मी उपरोक्त घायल गिद्ध को वाहन में लेकर आरबीआई बरेली पहुंचे जहां कई दिन के उपचार के बाद गिद्ध के स्वस्थ होने पर वन कर्मियों ने देस से विलुप्त हुई प्रजाति गिद्ध को मालपुर के जंगल में चिरविचरण को जंगल में छोड़ दिया। लगभग डेढ़ दशक के बाद घायल अवस्था में पड़े हुए गिद्ध को देखने के लिए कौतूहल बस भारी तादाद में लोगों का जमाबाड़ा लग गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!