अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news :- थाना मुजरिया पुलिस ने किया नेक काम,क्षेत्र में चारों तरफ हो रही है बल्ले बल्ले,गोवंशीय पशुओं को छोड़ने वाले स्वामियों में मचा हड़कंप

On: December 11, 2025 7:54 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*थाना मुजरिया पुलिस ने किया नेक काम*

#क्षेत्र में चारों तरफ हो रही है बल्ले बल्ले#

*गोवंशीय पशुओं को छोड़ने वाले स्वामियों में मचा हड़कंप*

“गोवंशीय नवजात शिशुओं को उठाकर पुलिस ने गोवंशीय पशुपालकों के घर भेजा”

सहसवान (बदायूं) थाना कोतवाली मुजरिया पुलिस द्वारा क्षेत्र के ग्राम सराय मुड़िया खागी के मजरा सिरकी खेड़ा गोवंश पशुपालक कालीचरन पुत्र जौहरी ने कई दिन पूर्व अपनी चार गायों के चार गोवंशीय नवजात शिशुओं जिन्होंने अभी आंखें भी नहीं खोली थी उन्हें बिजेंदर नाम के एक ई रिक्शा चालक को पैसे देकर क्षेत्र में बदायूं मेरठ राज्य मार्ग पर ग्राम कोल्हाइ मैं बुधवार को लगने वाली साप्ताहिक पैठ पशु बाजार में झाड़ियां में डालने के लिए भेज दिया ई रिक्शा चालक बिजेंदर उपरोक्त चारों नवजात शिशुओं को लेकर ग्राम कोल्हाइ के पशु पैठ बाजार में डाल दिया नवजात शिशुओं को डालते समय एक समाजसेवी ने देख लिया तथा उसकी पहचान कर ली।

समाजसेवी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उसने मामले की जानकारी तत्काल थाना प्रभारी निरीक्षक मुजरिया को मोबाइल से दी जिस पर प्रभारी निरीक्षक ने उपरोक्त ई रिक्शा चालक बिजेंदर को दबिश देकर पकड़वा लिया।

हिरासत में लिए गए ई रिक्शा चालक विजेंद्र से जब प्रभारी निरीक्षक ने सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया और उसने बताया कि वह क्षेत्र में गोवंशीय पशुओं को उपरोक्त क्षेत्र में डालने के नाम पर प्रति पशु ₹200 लेता है उसने इन चारों नवजात गोवंशीय शिशुओं को डालने के लिए भी₹800 लिए थे। ने उसे तत्काल उपरोक्त कर और नवजात शिशुओं को गोवंशीय पशुपालक कालीचरण की पशु शाला में पहुंचने की निर्देश दिए जिस पर रिक्शा चालक ने उपरोक्त चारों नवजात गोवंशीय शिशुओं को पशुपालक कालीचरन पुत्र जौहरी की पशु शाला में भेज दिया तथा चेतावनी दी कि अगर दोबारा उसने यह कृत्य किया तो उसे पशु क्रूरता अधिनियम में जेल भेज दिया जाएगा रिक्शा चालक ने अपने कृत्य की प्रभारी निरीक्षक से माफी मांगते हुए भविष्य में ऐसा कृत्य न करने की सौगंध ली।

पुलिस पशुपालक कालीचरण की तलाश कर रही है ग्रामीणों का आरोप है कि ऐसे कई ई रिक्शा एवं वाहन चालक क्षेत्र से घरेलू गोवंश पशुओं को पशुपालकों से पैसे लेकर ग्राम कोल्हाइ साप्ताहिक पैठ में रात के अंधेरे में इधर-उधर छोड़ जाते हैं जिससे ग्राम एवं क्षेत्र की जनता को भारी परेशानी हो रही है। थाना मुजरिया प्रभारी निरीक्षक द्वारा बुधवार को ई रिक्शा चालक द्वारा पैसों की लालच में चार गोवंशीय नवजात शिशुयो को छोड़े जाने की सूचना पर तत्काल ई रिक्शा चालक को हिरासत में लेकर चारों गोवंशीय नवजात शिशुओं को उपरोक्त पशुपालक के घर पहुंच जाने के कार्य की क्षेत्र में जमकर प्रशंसा हो रही है क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अगर इसी तरीके से पुलिस ऐसे पशु पालकों तथा क्षेत्र में छोड़ने वाले वाहन स्वामी पर नजर रखी जाए तो क्षेत्र में घुमंतू पशुओं पर लगाम लगेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!