अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news :- बार एसोसिएशन सहसवान का तहसीलदार के कार्य-व्यवहार के विरोध में कार्य बहिष्कार*

On: November 26, 2025 9:07 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*बार एसोसिएशन सहसवान का तहसीलदार के कार्य-व्यवहार के विरोध में कार्य बहिष्कार*

#एसडीएम के आश्वासन पर बार एसोसिएशन ने एक सप्ताह पूर्व ही तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार कोर्ट का बहिष्कार निर्णय लिया था वापस#

सहसवान। तहसील में नामांतरण वादों में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनावश्यक कार्यवाही के कारण उत्पन्न परेशानी को लेकर बार एसोसिएशन सहसवान का प्रतिनिधि मंडल बार अध्यक्ष नेम सिंह यादव की अध्यक्षता में बुधवार को तहसीलदार सहसवान से मिला।

प्रतिनिधि मंडल ने तहसीलदार के समक्ष यह आरोप रखा कि नामांतरण वादों में सुनियोजित तरीके से भ्रष्टाचार कराया जा रहा है तथा कार्यवाही को अनावश्यक रूप से उलझाकर वादकारियों को परेशान किया जा रहा है, जिससे न्याय प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।बार सदस्यों के अनुसार वार्ता के दौरान तहसीलदार द्वारा किसी भी प्रकार का संतोषजनक उत्तर न देते हुए यह कहा गया कि जो चल रहा है वही चलता रहेगा, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि तहसीलदार स्तर पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है।

बार एसोसिएशन ने तहसीलदार के बयान एवं कार्यशैली को बेहद आपत्तिजनक बताते हुए कहा कि वादकारियों के हितों की रक्षा सर्वोपरि है। इसी को देखते हुए बार एसोसिएशन सहसवान ने वर्तमान तहसीलदार के कार्य-व्यवहार में सुधार होने तक न्यायालय तहसीलदार सहसवान एवं न्यायालय नई तहसील मध्यमी व सैलाबी के कार्यों का पूर्ण बहिष्कार करने की घोषणा की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sahaswan news :- ब्रेकडाउन देखने गई विद्युत टीम के साथ ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ा कर की मारपीट

Sahaswan news :- मजदूरी के पैसे मांगने पर मारपीट कर किया घायल रिपोर्ट दर्ज करने के लिए टेंपू से जाते समय पुनः मारपीट कर किया घायल

Sahaswan news :- दहगवा चौराहै के एक ढाबे पर खा रहे थे खाना*   चार लोगों ने खाना खाते ही युवक को मारपीट कर किया घायल, तथा जान से मार देने की दी धमकी

Sahaswan news:- मां के साथ शॉपिंग को बाज़ार गई बालिग युवती प्रेमी के साथ हुई रफू चक्कर

Badaun news:- समाज को अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट पोस्ट हुई वायरल समाज के लोगों में आक्रोश

Sahaswan news :- वर्ष 2026 बार एसोसिएशन कार्यकारिणी के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा 

Leave a Reply

error: Content is protected !!