अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news :- श्री बिहारी जी महाराज मंदिर की शताब्दी पर आज भव्य प्राण प्रतिष्ठा शहबाज़पुर में धार्मिक आस्था का महापर्व।

On: November 26, 2025 8:08 PM
Follow Us:
---Advertisement---

श्री बिहारी जी महाराज मंदिर की शताब्दी पर आज भव्य प्राण प्रतिष्ठा शहबाज़पुर में धार्मिक आस्था का महापर्व।

 

सहसवान (बदायूं)। शहबाज़पुर स्थित ऐतिहासिक एवं श्रद्धा के केंद्र श्री बिहारी जी महाराज मंदिर आज भव्य आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है। सेठ श्री घनश्याम दास काबरा द्वारा वर्ष 1925 में निर्मित यह मंदिर अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण कर रहा है। इस शताब्दी वर्ष पर मंदिर का जीर्णोद्धार एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पूर्ण धार्मिक वैभव और आध्यात्मिक उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

 

मंदिर प्रबंधक रोहित माहेश्वरी ने बताया कि कार्यक्रमों की शुरुआत प्रातः 8:00 बजे हवन–पूजन और कलश यात्रा के साथ होगी, जिसके पश्चात 11:00 बजे विधि–विधान पूर्वक मूर्ति स्थापना की जाएगी।

इसके बाद अपराह्न 3:00 बजे प्रसाद वितरण एवं विशाल भंडारा, और सायं 4:30 बजे से रात्रि 7:00 बजे तक कीर्तन–भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें भजन मंडलियां और भक्तगण कीर्तन के रस में सरोबार होंगे।

कार्यक्रमों का समापन अगले दिन शुक्रवार प्रातः ब्रह्म मुहूर्त बेला में होने वाली विशेष आरती से किया जाएगा।

प्रबंधक रोहित माहेश्वरी ने बताया कि यह अवसर हर भक्त एवं श्रद्धालु के लिए सौभाग्यपूर्ण और ऐतिहासिक है। उन्होंने क्षेत्रवासियों एवं दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं से भारी संख्या में उपस्थित होकर श्री बिहारी जी महाराज के शताब्दी महोत्सव में भाग लेने और दिव्य पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!