अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

sahaswan news :- अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में जन्म शताब्दी समारोह बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया

On: September 22, 2025 9:04 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में जन्म शताब्दी समारोह बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया *

#समारोह में रक्त दान के साथ जन सेवा जनजागरण का लिया गया संकल्प#

सहसवान (बदायूं)अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज, हरिद्वार के तत्वावधान में , वन्दनीय माताजी भगवती देवी शर्मा जी के जन्मशताब्दी समारोह की श्रृंखला में उनकी 99 वीं जयंती पर गायत्री परिवार सहसवान ने *रक्तदान शिविर* और *वृक्षारोपण* कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

डाॅ० आर एन गुप्ता हाॅस्पिटल के *जीवनबल ब्लड बैंक* में कार्यक्रम का शुभारंभ डाॅ० आदित्य एवं डाॅ० सतीश दीक्षित ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। गायत्री परिजनों द्वारा देवाह्वान और गायत्री मंत्र का सामुहिक उच्चारण किया गया।

तत्पश्चात डाॅ० आदित्य ने गायत्री परिवार के परिजनों के साथ डाॅ० आर एन गुप्ता इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर सहसवान में औषधीय एवं फलीय वृक्ष रोपित किये।

अगले चरण में युग ऋषि आचार्य श्रीराम शर्मा के पीड़ा निवारण संकल्प को दोहराते हुए *वृहद रक्तदान शिविर* में प्रात: 10 बजे से लेकर सायं 6 बजे तक युवाओं ने मानवता की सेवा में रक्तदान किया।

बताते चलें आचार्य श्रीराम शर्मा गायत्री साधक, प्रकांड विद्वान , उच्च कोटि के लेखक, गायत्री तपोभूमि मथुरा एवं युगतीर्थ शान्तिकुन्ज हरिद्वार के संस्थापक थे।

गायत्री परिवार के जोन समन्वयक अजयवीर ने कहा कि *अध्यात्म का सच्चा स्वरूप मानवता की सेवा ही है।*

जिला समन्वयक नरेन्द्र शर्मा ने रक्तदान पर अपने विचार रखते हुए कहा कि *रक्तदान जीवनदान करने के समान है, उन्होंने कहा जो औरों के हित में देता है वही देवता है।*

अंत में डाॅ० आदित्य और डाॅ० दीक्षित ने गायत्री परिवार के साथ मिलकर इस क्षेत्र में जन सेवा और जन जागरण का संकल्प लिया। इस मौके पर डॉ अमोल गुप्ता ने कहा कि वे सदैव अपनी प्रतिभा, पुरुषार्थ एवं संपत्ति का एक अंश गुरुदेव के कार्य के लिए लगाते रहेंगे। उन्होंने कहा गुरुदेव के एक छोटे से नारे में सारा जीवन दर्शन एवं लोकमंगल का मार्ग छुपा हुआ है;

वह नारा है –

हम बदलेंगे युग बदलेगा

हम सुधरेंगे युग सुधरेगा

कार्यक्रम की समाप्ति गायत्री परिवार, सहसवान की ओर से धन्यवाद ज्ञापन के बाद विश्व शांति की कामना के साथ शांतिपाठ करके की गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sahaswan news :- ब्रेकडाउन देखने गई विद्युत टीम के साथ ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ा कर की मारपीट

Sahaswan news :- मजदूरी के पैसे मांगने पर मारपीट कर किया घायल रिपोर्ट दर्ज करने के लिए टेंपू से जाते समय पुनः मारपीट कर किया घायल

Sahaswan news :- दहगवा चौराहै के एक ढाबे पर खा रहे थे खाना*   चार लोगों ने खाना खाते ही युवक को मारपीट कर किया घायल, तथा जान से मार देने की दी धमकी

Sahaswan news:- मां के साथ शॉपिंग को बाज़ार गई बालिग युवती प्रेमी के साथ हुई रफू चक्कर

Badaun news:- समाज को अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट पोस्ट हुई वायरल समाज के लोगों में आक्रोश

Sahaswan news :- वर्ष 2026 बार एसोसिएशन कार्यकारिणी के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा 

Leave a Reply

error: Content is protected !!