#मजदूरी के ₹200 मांगने पर ठेकेदार ने मजदूर को लात घुसो से मारपीट कर किया घायल#
*मजदूर ने ठेकेदार के विरुद्ध गंभीर धाराओं में कराई रिपोर्ट दर्ज*
“पुलिस ने मजदूर को चिकित्सीय परीक्षण हेतु भेजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र”
[सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट]
सहसवान [बदायूं] नगर के मोहल्ला सैफुल्लागंज निवासी मजदूर बबलू पुत्र रामसेवक ने थाना कोतवाली पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की उसी की मोहल्ले का हलवाई ठेकेदार बुद्धसेन पुत्र स्वराज के साथ 3 जुलाई वर्ष 2018 को कछला गंगा घाट पर हो रहे भंडारे में कार्य करने के लिए मजदूरी पर गया था जहां उसने दिन में दो दिन काम किया था ठेकेदारों से ₹600 प्रतिदिन के हिसाब से तय करके ले गया उसके मजदूरी के दो दिन के ₹1200 होते हैं कई बार कहने के बाद ठेकेदार बुद्ध सेन ने उसे ₹1000 दे दिए तथा ₹200 फिर देने का वादा कर दिया । प्रार्थी ने ठेकेदार बुद्धसेन से कई बार मजदूरी की बकाया धनराशि ₹200 मांगी तो उसने इंकार कर दिया प्रार्थी ने जरूरत पड़ने पर ठेकेदार से अपनी बकाया मजदूरी की ₹200 धनराशि देने को कहा तो उसने उसके साथ गाली-गलौज कर दी जिसका उसने विरोध किया तो उसने उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया पीड़ित बबलू ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी ठेकेदार बुद्धसेन पुत्र स्वराज के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की जिस पर पुलिस ने ठेकेदार आरोपी के विरुद्ध अपराध संख्या 364 धारा 115/2, 361/3 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी।
Sahaswan news:-मजदूरी के ₹200 मांगने पर ठेकेदार ने मजदूर को लात घुसो से मारपीट कर किया घायल# *मजदूर ने ठेकेदार के विरुद्ध गंभीर धाराओं में कराई रिपोर्ट दर्ज* “पुलिस ने मजदूर को चिकित्सीय परीक्षण हेतु भेजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र”
On: September 1, 2025 10:02 PM

---Advertisement---
