अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news :- राशन की दुकान का प्रस्ताव करने पहुंची टीम ने राजनीतिक दबाव के चलते दूसरे पक्ष के लोगों को बैठक से किया बाहर

On: August 16, 2025 8:36 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*राशन की दुकान का प्रस्ताव करने पहुंची टीम ने राजनीतिक दबाव के चलते दूसरे पक्ष के लोगों को बैठक से किया बाहर*

“पीड़ित पक्ष ने एसडीएम से मिलकर न्याय की लगाई गुहार* जिसकी अध्यक्षता में होना था प्रस्ताव उसे ही अधिकारियों ने जमीन पर बैठाकर किया अपमान^ समर्थकों में आक्रोश,

‘एसडीएम ने पीड़ित पक्ष को न्याय का दिया आश्वासन”

सहसवान (बदायूं) विकासखंड सहसवान क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बड़ेरिया में बीते डेढ़ वर्ष से उचित दर विक्रेता की हुई मृत्यु के उपरांत रिक्त चल रही उचित दर विक्रेता की दुकान की नियुक्ति के लिए खंड विकास अधिकारी द्वारा प्रस्ताव पारित करने के लिए भेजी गई टीम ने सत्ता पक्ष के दबाव में आकर दूसरे पक्ष के लोगों को जबरन बैठक से बाहर कर दिया जिसके कारण पीड़ित पक्ष के लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने मौके पर ही जमकर हंगामा किया तथा एसडीएम सहसवान को एक पत्र सौंप कर मामले की जांच कर दोषी लोगों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने तथा दोबारा दुकान का प्रस्ताव करने के लिए बैठक बुलाई जाने की मांग की जिस पर एसडीएम ने पीड़ित पक्ष को न्याय दिए जाने का आश्वासन दिया एवं खंड विकास अधिकारी से तत्काल ग्राम पंचायत बड़ेरिया के उचित दर विक्रेता दुकान के प्रस्ताव के लिए नई तिथि घोषित करने के निर्देश दिएl

पीड़ित पक्ष में एसडीएम सहसवान को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की ग्राम पंचायत बड़ेरिया में डेढ़ वर्ष से उचित दर विक्रेता की दुकान पड़ोसी ग्राम जौनेरा उचित दर विक्रेता के सम्बध्द चल रही है इस बार विकासखंड कार्यालय द्वारा जो भी अधिकारी प्रस्ताव करने के लिए भेजे गए थे उन्होंने हमारे पक्ष के लोगों को सत्ता पक्ष के दबाव में आकर हमारे पक्ष के लोगों को जबरन बैठक से बाहर कर दिया तथा हमारी एक भी नहीं सुनी यहां तक की ग्राम प्रधान को भी बैठक में अपमान किया गया उन्हें कुर्सी पर ना बिठाकर जमीन पर बैठाया गया जिसकी अध्यक्षता में उचित दर विक्रेता का प्रस्ताव होना था इस अध्यक्ष को जमीन पर बैठकर अधिकारियों ने उसका अपमान कर सत्ता पक्ष के दबाव में प्रस्ताव करने का जो कुचक्र रचा है वह गलत है अन्याय पूर्ण है एसडीएम सहसवान प्रार्थना पत्र पर पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाए जाने का पूर्ण आश्वासन दिया तथा खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि वह ग्राम पंचायत बड़ेरिया में उचित दर विक्रेता की दुकान के प्रस्ताव के लिए नई तिथि घोषित कर मुझे अवगत कारण मैं स्वयं बैठक में पहुंचकर कार्यवाही देखूंगाl

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!