#राजस्व टीम को छोड़ खुद अकेले एसडीम बाढ़ प्रभावित ग्राम तौफी नगला की वस्तु स्थिति का आकलन करने नाव से पहुंचे नंगे पांव#
“एसडीएम को अकेला देखकर बाढ़ प्रभावित हुए हतप्रभ”
“हंसी ठिटोली के बीच प्रभावित परिवारों से उनका दुख सुख जाना”
*पीड़ितों का एसडीएम ने हाथ जोड़कर किया अभिनंदन*

सहसवान (बदायूं) नव नियुक्त एसडीएम सइ आश्रित साकुमूरी सहसवान तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ग्राम तौफी नगला सही स्थिति का आकलन करने के लिए अकेले ही राजस्व टीम को छोड़कर अपने स्टाफ के साथ ग्राम तौफी नगला के बाढ़ पीड़ितो से मिलने नाव द्वारा आश्रय स्थल नगला कोतल महावा नदी पुल पर पहुंचे तथा स्वयं हाथ जोड़कर पीड़ितों का अभिवादन किया तथा उनके दुख सुख को जाना श्री शाकमूरी ने पीड़ितों को पूर्ण रूप से आश्वासन दिया की बाढ़ की विभीषका की घड़ी में पूरा शासन प्रशासन उनके साथ है वह अकेले नहीं है जब भी उन्हें किसी भी सहायता की आवश्यकता हो पूरा शासन प्रशासन पल भर में ही आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होगा।
श्री शाकमूरि ने बाढ़ पीड़ितों से अब तक प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई खाद्य सामग्री के बाबत जानकारी हासिल की तथा उनसे कहा कि अगर किसी के पास खाद्य सामग्री कम हो या ना हो या पहुंची ना हो वह उन्हें अवगत जानकारी दें उन्हें तत्काल खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी उन्होंने कहा कि वह स्वयं तथा शासन प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी हर पल हर समय आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए हैं वह अपने को अकेला ना समझे बाढ़ की विभीषका तो प्रतिवर्ष आती रहेगी प्रयास करूंगा कि आप लोगों को सुरक्षित स्थान पर सरकारी भूमि आवास के लिए भूमि उपलब्ध करा दी जाए।
श्री शाकमूरि ने बाढ़ प्रभावित प्रत्येक परिवार के आश्रय स्थलों में जाकर हाल-चाल जाना और हंसी ठिटौली के बीच उनसे वार्ता की पीड़ित परिवारों को लगा की शायद एसडीएम साहब ने हंसते हुए उनकी सारी पीड़ा को हर लिया है पीड़ितों ने कहा कि यह पहला ऐसा मौका है कि नवयुवक एसडीम आंखों पर काला चश्मा हाथ में काली घड़ी चेहरे पर मुस्कुराहट नंगे पांव आते हुए देखकर बाढ़ पीड़ित असमंजस में पड़ गए किसी भी एसडीएम ने हंसते हुए चेहरे पर मुस्कुराहट के बीच प्रत्येक पीड़ित आश्रय स्थल के कैंप में जाकर उनका दुख सुख जाना और उनसे वार्ता की पीड़ितों ने नवनियुक्त एसडीएम श्री शाकमूरी का हाथ जोड़ने के अंदाज में ही उनका हाथ जोड़कर अभिनंदन किया स्वागत किया पीड़ितों को नवनियुक्त एसडीएम का हर अंदाज पसंद आया एसडीएम शाकमूरी एक ग्रामीण अंचलों के बाढ़ पीड़ितों से उनकी देहाती भाषा में ही बातचीत की (जिसे अपनी ही जुबानी कहते हैं )उन्होंने उनकी जमकर प्रशंसा की।
नव नियुक्त एसडीएम अपने साथ किसी भी सिर्फ स्टाफ कर्मचारियों को छोड़कर बिना किसी तामझाम के अचानक अपने वाहन चालक जयपाल से तौफि नगला बाढ़ प्रभावित क्षेत्र को चलने को कहा जिस पर वाहन चालक दो सुरक्षाकर्मी तथा एक अर्दली के साथ सहसवान कछला मार्ग होते हुए सहसवान तहसील क्षेत्र की अंतिम सीमा पर स्थित ग्राम नगला कोतल पहुंचे जहां से मात्र 500 मीटर दूरी पर स्थित उपरोक्त ग्राम तौफी नगला को जाने के लिए नाव पर बैठकर महवा नदी के पुल पर पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे क्षेत्र में नव नियुक्त एसडीएम साइ आश्रित शाकमूरी द्वारा बाढ़ प्रभावित परिजनों के साथ मुस्कुराहट तथा हाथ जोड़कर किए गए पीड़ितों के अभिवादन की जमकर चर्चा हो रही है।

