अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news :- अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे लोगों का वाहन पलटा, डेढ़ दर्जन से ज्यादा गंभीर रूप से घायल”

On: August 8, 2025 6:08 PM
Follow Us:
---Advertisement---

“अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे लोगों का वाहन पलटा, डेढ़ दर्जन से ज्यादा गंभीर रूप से घायल”

“ग्यारह की हालत नाजुक जिला चिकित्सालय रेफर”

*पुलिस ने कब्जे में लिया वाहन, चालक मौके से फरार*

सहसवान (बदायूं) बदायूं मेरठ राज्य मार्ग पर सहसवान बदायूं मार्ग के मध्य ग्राम सालिक के नगला के निकट शव अंत्येष्टि मैं शामिल होने के लिए दो वाहन मैं सवार होकर लोग कछला गंगा घाट जा रहे थे की ग्राम सालिक नगला के निकट अचानक अंत्येष्टि में शामिल छोटा हाथी वाहन अली पेट्रोल पंप के सामने पलट गया जिसमें डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान लाया गया तथा मामूली रूप से घायल हुए लोगों को चिकित्सीय सहायता उपलब्ध करा दी गई जबकि गंभीर रूप से घायल ग्यारह लोगों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक नगर सहसवान के मोहल्ला बजरिया निवासी सोनी बाल्मिक पुत्र पन्नू 75 वर्ष की मृत्यु बृहस्पतिवार की सुबह तड़के हो गई थी परंतु परिजन एवं रिश्तेदारों के कारण उनका दाह संस्कार नहीं हो सका परिजन एवं रिश्तेदारों के शुक्रवार को घर पहुंचने पर परिजन मृतक सोनी के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए कछला गंगा घाट जा रहे थे एक कैंटर वाहन मैं शव तथा कुछ रिश्तेदार बैठे हुए थे तथा दूसरे वाहन छोटा हाथी में जिसका पंजीकरण नहीं था उसमें अंतिम संस्कार में प्रयुक्त होने वाला सामान लकड़ी उपले इत्यादि तथा उसमें बैठकर डेड दर्जन से ज्यादा लोग बदायूं मेरठ राज्य मार्ग होते हुए मुजरिया वाया कछला गंगा घाट गंगा घाट जा रहे थे सबसे आगे कैंटर वाहन उसके पीछे छोटा हाथी वाहन चल रहा था कि जैसे ही उपरोक्त छोटा हाथी वाहन ग्राम सालिक नगला के निकट पहुंचा की अली पेट्रोल पंप के सामने अचानक वाहन पलट गया और उसमे बैठे बबलू, शीशपाल, पुत्रगण जालिम, रामबाबू पुत्र सूरजपाल अमरपाल पुत्र रामपाल निवासी करनपुर चनी,

रंजन पुत्र राम भरोसे निवासी ग्राम

 ग्राम थाना उघैती अमन कुमार पुत्र राजेंद्र ग्राम जतकी थाना जरीफ नगर नीरज पुत्र रामपाल निवासी ग्राम बांस बरोलिया थाना बिल्सी नगर सहसवान के मोहल्ला बजरिया निवासी कृष्ण पुत्र नत्थू पुत्तन पुत्र नेकशु ,मुन्नालाल पुत्र ओमपाल, महेश पुत्र भगवान दास, सौरभ पुत्र ओंकार, तथा धर्मवीर पुत्र प्रेम कुमार, सौरभ पुत्र ओंकार, तथा धर्मवीर पुत्र प्रेम कुमार, वीरेंद्र मुन्नालाल किशनलाल राजन शिशुपाल सुरेश राजकुमार विक्रम सभी निवासी मोहल्लासभी निवासी मोहल्ला बजरिया थाना कोतवाली सहसवान सहित लगभग डेढ़ दर्जन से ज्यादा वाहन में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जबकि गंभीर रूप से घायल तथा चिकित्सक द्वारा धर्मवीर, वीरेंद्र मुन्नालाल किशन महिपाल रंजन शिशुपाल सुरेश चंद राजकुमार विक्रम की हालत नाजुक होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया जबकि शेष घायलों को प्राथमिक उपचार देकर घर जाने की चिकित्सक द्वारा इजाजत दी गई अधिकांश घायल निजी चिकित्सालय में पहुंच गए जहां उन्होंने प्राथमिक चिकित्सा लेकर अपने -अपने घरों को रवाना हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भारी तादाद में पीड़ित परिजनों का हुजूम देखकर पुलिस एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर प्रशांत त्यागी एवं स्टाफ कर्मचारियों के हाथ पैर फूल गए पुलिस ने जैसे तैसे करके परिजनों को संयम रखना का आश्वासन देकर बा मुश्किल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से भीड़ को बाहर किया तब कहीं जाकर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने घायल हुए लोगों का उपचार प्रारंभ किया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बिना पंजीकरण के छोटा हाथी वाहन को अपने कब्जे में लाकर थाना कोतवाली में खड़ा कर लिया है पुलिस वाहन चालक के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए प्रार्थना पत्र का इंतजार कर रही है। घटनास्थल पर घायलों का पड़ा हुआ खून एवं जूते चप्पल तथा अन्य सामान गवाही दे रहे हैं की हादसा बड़ा था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!