अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news :- सहसवान नगर में भारी बारिश से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, आवागमन में लोगों को हो रही है भारी परेशानी,

On: August 5, 2025 7:58 PM
Follow Us:
---Advertisement---

सहसवान नगर में भारी बारिश से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त,

आवागमन में लोगों को हो रही है भारी परेशानी,

 

सहसवान (बदायूं) सहसवान नगर में बीते दो दिनों से हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। नगर के मोहल्लों की अधिकांश सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं, जिससे लोगों को अवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय से मोहल्ला गोपालगंज तथा भारतीय स्टेट बैंक से सैफुल्लागंज जाने वाले मार्ग वैष्णव पेट्रोलियम कंपनी के पास जाने वाला मार्ग पूरी तरह से जलमग्न हो चुका है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि यह समस्या भू-माफियाओं के कारण उत्पन्न हुई है, जिन्होंने अवैध रूप से तालाबों और जल निकासी के रास्तों पर कब्जा कर लिया है। पानी की उचित निकासी न होने से बारिश का पानी सड़कों पर भर गया है। और सड़कों पर पानी भरने से मार्ग अवरुद्ध हो गए हैंl

 

नगर के मोहल्ला सैफुल्लागंज तथा नई बस्ती साहबाजपुर गोपालगंज के निवासियों ने इस समस्या को लेकर नगर पालिका से कई बार गुहार लगाई है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जलभराव के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है, और रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो हालात और भी खराब हो सकते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी तो उपरोक्त मार्ग जो मुख्य मार्ग है जिससे होकर मुख्य बाजार हॉस्पिटल अस्पताल शिक्षण संस्थान के अलावा अन्य रोजमर्रा के साधन जताने के लिए जाना होता है खासकर स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चे महिलाएं बालिकाएं एवं पूजा अर्चना तथा नमाज को पढ़ने वाले लोगों को उपरोक्त मार्ग का ही सहारा लेना पड़ता है उपरोक्त मोहल्ले के लिए ही मात्र यही मार्ग ऐसे हैं जिनसे लोगों को 24 घंटे गुजरना होता है लोगों को हो रही परेशानी को देखने के बावजूद भी नगर पालिका परिषद द्वारा अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं जिसके कारण उपरोक्त मोहल्ले वासियों को राहत मिल सकेl

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!