प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहबाजपुर मैं प्रत्येक रविवार को लग रहे मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला मैं उमड रही है भारी भीड़,
मेले में पहुंचे लोग स्वास्थ्य योजनाओं का ले रहे हैं लाभ,
(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
सहसवान (बदायूं) नगर के मोहल्ला शहबाजपुर मैं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री की प्रेरणा से प्रत्येक रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का किया जा रहा आयोजन क्षेत्र की जनता को लाभदायक साबित हो रहा है मेले में उमड़ी भीड़ को देखकर लगता है मेले का क्रियान्वयन मेले में पहुंचे लोगों को 11 बिंदुओं पर मिले स्वास्थ्य लाभ से लोग फूले नहीं समा रहे तथा मेले में शिशु स्वास्थ्य टीकाकरण परिवार नियोजन संबंधी परामर्श व सुविधा तथा समस्त आधारभूत जांच सुविधा के अलावा पोषण अभियान के प्रचार प्रसार तथा कुपोषित बच्चों को चिन्हित करना एवं उनके उपचार हेतु समुचित पहलू सुनिश्चित करना कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य है।

गौरतलब है उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला प्रत्येक रविवार दिवस को प्रातः 10:00 बजे तक मोहल्ला शहबाजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगता है जिसमें नगर सहसवान में कार्यरत आशाएं गर्भवती महिलाओं को लाकर सरकार द्वारा स्वास्थ्य के प्रति चलाई जा रही योजनाओं के बारे में समुचित जानकारी देने के साथ ही उन्हें प्रसव के समय होने वाली परेशानी यो तथा उनके सामान्य प्रसव के लिए समय-समय पर जांच की जाती हैं जिससे वह लाभान्वित होती हैं।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगे मुख्यमंत्री साप्ताहिक मेले में चिकित्साधिकारी डॉ अरविंद पुरी ने मेले में पंजीकरण करा कर पहुंचे 104 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा उन्हें दवाई उपलब्ध कराई व 11 गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड के अलावा उनके स्वास्थ्य परीक्षण की भी जांच की गई तथा उन्हें गर्भकाल के समय स्वास्थ्य के प्रति उन्हें कितना सजग सतर्क रहना है इसके बारे में भी उन्हें जानकारी दी गई साथ ही उन्हें सरकार द्वारा उनके स्वास्थ्य के रखरखाव के लिए दी जा रही प्रोत्साहन राशि बाय योजनाओं के बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराई गई।
मेले में भारी तादाद में पहुंचे लोग जिनका ओटीपी के माध्यम से पंजीकरण नहीं हो पाया उन्हें भी चिकित्साधिकारी द्वारा स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई गई।
चिकित्साधिकारी डॉ अरविंद पुरी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया जाता है लोगों से मेले में पहुंचकर स्वास्थ्य संबंधी समस्या का निराकरण करने एवं विचार विमर्श तथा सरकार द्वारा स्वास्थ्य के प्रति चलाई जा रही विशेष योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल कर लाभान्वित हो सकते हैं।
मेले में फार्मासिस्ट परवीन कुमार स्टाफ नर्स सीलम चौधरी, प्रियंका गौतम , एएनएम अंजू यादव अंकित सक्सेना के अलावा नगर सहसवान में कार्यरत समस्त आशा स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित थे।

