अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news:-अल हफीज एजुकेशन एकेडमी में मातृ दिवस पर कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

On: May 10, 2025 7:14 PM
Follow Us:
---Advertisement---

अल हफीज एजुकेशन एकेडमी में मातृ दिवस पर कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन,
“माँ की ममता एक अनमोल खज़ाना है, जो कभी खत्म नहीं होता।”
कार्यक्रमों में भाग लेने वाले प्रतिभाशाली छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित,


(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
सहसवान ( बदायूं)अल हफ़ीज़ एजुकेशनल अकादमी सहसवान में आज 10 मई दिन शनिवार को मातृ दिवस पर भाषण ,पोस्टर व गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल के छात्र छात्राओं ने माँ के ऊपर बिभिन्न प्रकार के पोस्टर ,कार्ड, क्राउन बनाये ब स्लोगन लिखे तत्पश्चात भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें क्लास 9th की आयज़ा प्रथम,हुजैफा द्वितीय, हनशिका तृतीय व पेपर फोल्डिंग में क्लास 5th के अरहम प्रथम,सैफ उर रहमान व आयज़ा द्वितीय, व फाहिक तृतीय स्थान पर रहे व हम्द उर्दू प्रतियोगिता में क्लास 7th के हमज़ा प्रथम, आहद द्वितीय आबान तृतीय स्थान पर रहे।


प्राइमरी सेक्शन के बच्चों ने माँ के ऊपर कविता, गायन आदि से सभी का मन मोह लिया विद्यालय के प्रिंसिपल मयंक सक्सेना ने बच्चो को माँ का जीवन मे महत्व व हमारी जिंदगी में माँ का योगदान को कभी न भूलने को व माता पिता के साथ अपने गुरुओं का सम्मान करने की के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर प्रतियोगिता ने स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरुस्कार दिया गया ।इस अवसर पर स्कूल की अकैडमिक कोऑर्डिनेटर सीनियर वर्ग निशात फारूकी व अकैडमिक कॉर्डिनेटर प्राइमरी वर्ग श्रीमती अनामिका शर्मा ने स्टूडेंट को मातृ दिवस के बारे में बताया व इस अवसर पर श्रीमती नाहिद, श्री रविकांत, जितेंद्र राघव,चाँद हसन , राजेश अब्दुल रसूल,आदित्य सक्सेना , सना खान , तनवीर हसन, खालिदा ,ऐमन,तैबा,इक़रा,शुभि,
अभय,बेनज़ीर, अरीना आदि अध्यापकगण उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन सुम्बुल खान ने किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!