अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news :- नवीन मंडी स्थल पर अज्ञात चोरों ने जमकर किया उत्पात, गल्ला आढ़तियों मेंआक्रोश, मंडी परिसर में जमकर कांटा हंगामा

On: May 3, 2025 6:34 PM
Follow Us:
---Advertisement---

नवीन मंडी स्थल पर अज्ञात चोरों ने जमकर किया उत्पात, गल्ला आढ़तियों मेंआक्रोश, मंडी परिसर में जमकर कांटा हंगामा,

अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए पुलिस को दिया प्रार्थना पत्र,

सहसवान (बदायूं) नगर के नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति स्थल पर बीती मध्य रात्रि अज्ञात चोर मंडी परिसर में प्रवेश कर गए जहां उन्होंने गल्ला आढती खान ट्रेडिंग कंपनी, बालाजी ट्रेडिंग कंपनी, गांधी ट्रेडिंग कंपनी, अनीस अहमद एंड कंपनी, के फडो पर धावा बोलकर एक-एक करके जमकर लूटपाट की जिसमें चारों फर्मो से लगभग साठ हजार रुपए की नगदी अभिलेख तथा अन्य हजारों रुपए का सामान चोरी करके ले गए खान ट्रेडिंग कंपनी के प्रोपराइटर मजहर अली बालाजी ट्रेडिंग कंपनी के प्रोपराइटर प्रसून माहेश्वरी गांधी ट्रेडिंग कंपनी के प्रोपराइटर विभोर गांधी अनीस अहमद एंड कंपनी के प्रोपराइटर जलीस अहमद ने बताया की उपरोक्त गल्ला आढत में रखे फर्नीचर में रखी हुई नगदी की पर्याप्त जानकारी तथा सामान की जानकारी नहीं मिल पाई है जानकारी जुटाई जा रही है जानकारी जुटाने के उपरांत घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

सभी व्यापारियों ने बताया कि जब हमारा समान ही सुरक्षित नहीं है तो हमारी क्या सुरक्षा होगी उन्होंने कृषि उत्पादन मंडी समिति अधिकारियों पर गुस्सा फोड़ते हुए कहा कि हम कई बार कह चुके हैं कि चौकीदार की व्यवस्था की जाए परंतु परिसर में चौकीदार ना होने से जहां हम सुरक्षित हैं वही हमारा गल्ला एवं सामान भी असुरक्षित है।

सभी गल्ला व्यापारियों ने एक सामूहिक रूप में प्रार्थना पत्र थाना पुलिस को देकर चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज किए जाने तथा चोरों को तत्काल गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किए जाने की मांग की। घटना से गल्ला व्यापारियों मेंआक्रोश है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!