अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news :- मुख्य, स्व, ऋणयोजना के अंतर्गत शाखा प्रबंधक ब एक अन्य कर्मचारी आवेदनकर्ता से 38000 की रिश्वत लेते सीबीआई टीम ने किया गिरफ्तार

On: May 1, 2025 6:12 AM
Follow Us:
---Advertisement---

मुख्य, स्व, ऋणयोजना के अंतर्गत शाखा प्रबंधक ब एक अन्य कर्मचारी आवेदनकर्ता से 38000 की रिश्वत लेते सीबीआई टीम ने किया गिरफ्तार,

कैशियर ने रिश्वत के पैसे खजाने में मिलाएं, टीम ने देर रात तक नोटों का किया मिलान, दोनों कर्मचारी सीबीआई की हिरासत में,

टीम के अलावा स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची, क्षेत्र बना चर्चा का बिषय,

मामला सहसवान नगर के पंजाब नेशनल बैंक शाखा का है,

(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

सहसवान (बदायूं) सहसवान नगर की मोहल्ला इशापुर नवादा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत डेयरी लगाने के उद्देश्य से आवेदन किया था आवेदन में चयनित होने के बाद आवेदनकर्ता से शाखा प्रबंधक द्वारा 38000 की रिश्वत मांगी जा रही थी जिस पर आवेदनकर्ता ने शाखा प्रबंधक ने रिश्वत देने से इनकार कर दिया तो प्रबंधक ने ऋण आवेदन निरस्त करने की धमकी डाली जिससे परेशान पीड़ित आवेदनकर्ता ने बरेली पहुंचकर एंटी करप्शन टीम बरेली से संपर्क किया और अपनी पीड़ा बताई जिस पर अधिकारी ने उन्हें बैंक से जुड़ा तथा ऋण पत्रावली का मामला होने पर लखनऊ कार्यालय संपर्क करने को कहा जिस पर पुलिस ने लखनऊ सीबीआई कार्यालय पहुंचकर मामूली की जानकारी दी तो टीम ने 38000 की रिश्वत के पैसे नगद लेकर अपने पास से केमिकल युक्त 38000 देकर समय स्थान देकर मौक़े पर उपलब्ध रहने को कहा निर्धारित समय स्थान पर पहुंची टीम के इशारे पर पीड़ित ने 38000 की रिश्वत प्रबंधक को दे दी काम होते देखकर टीम मौके पर पहुंची टीम के कर्मचारियों ने इशारा मिलते ही बैंक में छापा मार दिया छापे की जानकारी मिलते ही प्रबंधक ने रिश्वत में ली गई उपरोक्त नकदी शाखा के खजाने में मिला दी जिसके कारण नोटों की पहचान होने के लिए टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी कई घंटे चली पड़ताल के बाद टीम ने हस्ताक्षर युक्त 38000 की नगदी बैंक के खजाने से बरामद कर शाखा प्रबंधक बा एक अन्य कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया घटना की सूचना मिलते स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और भीड़ भी एकत्रित हो गई परंतु सूचना देर रात तक बाहर नहीं आई जिसको लेकर नगर में कोई बड़ा घोटाला होने की चर्चा होती रही।

थाना जरीफ नगर क्षेत्र के ग्राम कांक्शी निवासी देवव्रत पुत्र नवाब सिंह एक लंबे समय से दूध का कारोबार करता है अपने कारोबार को बढ़ाने के उद्देश्य से उसने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश स्वरोजगार योजना के अंतर्गत रोजगार को बढ़ाने के उद्देश्य से दूध डेयरी रोजगार करने के लिए आवेदन पंजाब नेशनल बैंक शाखा सहसवान पर किया तथा आवेदन जिला उद्योग केंद्र बदायूं ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर दिया। आवेदन के उपरांत जिला उद्योग केंद्र बदायूं में इंटरव्यू उपरांत आवेदनकर्ता देवव्रत का ऋण पत्रावली के लिए च्यन हो गया। और पत्रावली पंजाब नेशनल बैंक शाखा सहसवान मोहल्ला ईसापुर नवादा बदायूं पर भेज दी गई जिस पर पीड़ित आवेदन कर्ता ने जिस शाखा से ऋण लेने के लिए आवेदन किया था । जिला उद्योग केंद्र बदायूं ने आवेदनकर्ता को निर्देश दिए वह शाखा पर जाकर प्रबंधक से मिलकर उसकी सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर दें इसके उपरांत पीड़ित आवेदनकर्ता देवव्रत पंजाब नेशनल बैंक शाखा सहसवान प्रबंधक से मिला तो शाखा प्रबंधक ने ऋण पत्रावली स्वीकृत करने के नाम पर 38000 की रिश्वत मांगी जिस पर पीड़ित ने रिश्वत देने से इनकार कर दिया तो प्रबंधक व अन्य कर्मचारी ने ऋण पत्रावली निरस्त करने की धमकी दे डाली जिस पर पीड़ित देवव्रत परेशान हो उठा।

पीड़ित देवव्रत ने भ्रष्टाचार में डूबे सहसवान पंजाब नेशनल बैंक शाखा प्रबंधक व कर्मचारी को सबक सिखाने की कसम खाली योजना के अनुसार पीड़ित देवव्रत रिश्वत के पैसे 38000 की नकद रकम लेकर एंटी करप्शन टीम बरेली में जाकर मिला और अपनी पीड़ा बताई तो अधिकारियों ने पीड़ित को लखनऊ मुख्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराने को कहा तो जिस पर पीड़ित देवव्रत एंटी करप्शन कार्यालय लखनऊ मुख्य कार्यालय पहुंच गया जहां उसने लिखित में शिकायत की मुख्यमंत्री स्वरोजगार ऋण योजना के अंतर्गत स्वीकृत हुई उसकी फाइल पर 38000 की शाखा प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक सहसवान बदायूं द्वारा रिश्वत मांगी जा रही है वह उपरोक्त रिश्वतखोर शाखा प्रबंधक तथा कर्मचारियों को सबक सिखाना चाहता है जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके और ऐसे कर्मचारी बेनकाब हो सके एंटी करप्शन टीम के अधिकारियों ने पीड़ित देवव्रत से 38000 की नकदी लेकर उसके बदले में केमिकल युक्त नकद रुपए देकर उसे समय दिन बताकर मौके पर पहुंचने को कहा टीम द्वारा बताए गए निर्देश पर पीड़ित देवव्रत एंटी करप्शन टीम द्वारा केमिकल युक्त दिए गए 38000 की नगदी के नोट उसने शाखा में पहुंचकर शाखा प्रबंधक को दे दिए तथा उसने मौके पर इधर-उधर खड़े हुए कर्मचारियों को अंगोछा गिरा कर इशारा कर दिया कि काम हो गया इशारा मिलते ही एंटी करप्शन के कर्मचारी तत्काल शाखा में प्रवेश कर गए यह मामला लगभग 5:00 के बाद का है क्योंकि पीड़ित देवव्रत पंजाब नेशनल बैंक शाखा ईसापुर नवादा के अंदर था मुख्य द्वार का चैनल बंद था जिसके कारण एंटी करप्शन कर्मचारियों को अंदर पहुंचने में थोड़ा समय लगा मौका लगते ही शाखा परिसर में हड़कंप मच गया प्रबंधक ने तत्काल रिश्वत की ली गई 38000 की नदी के नोट बैंक के खजाने के नोटों में मिला दिए जिसके कारण टीम कर्मचारियों को केमिकल युक्त नोटों को ढूंढने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा देर रात तक नोटों का मिलन होता रहा आखिर टीम ने केमिकल युक्त अपने दिए गए ₹38000 की रिश्वत की नोट बरामद कर सभी औपचारिकताएं बैंक परिसर में ही पूर्ण कर ली तथा शाखा प्रबंधक राजीव गंगवार निवासी महत्वपूर्ण थाना फरीदपुर जनपद बरेली तथा अन्य कर्मचारी दयाराम पुत्र पप्पू निवासी धर्मपुर टप्पा वैश्य थाना को जरीफ नगर तहसील सहसवान जिला बदायूं को मौके से हिरासत मे ले लिया।

बताया जाता है एंटी करप्शन टीम द्वारा शाखा में मारे गए छापे की जानकारी प्रबंधक राजीव गंगवार द्वारा एक वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व सांसद को भी दे दी गई जिस पर उपरोक्त भाजपा नेता शाखा प्रबंधक को बेकसूर बढ़कर अधिकारियों पर कार्रवाई न करने का दबाव बनाए जाने की चर्चा भी होती रही जो पंजाब नेशनल बैंक शाखा के बाहर कर्मचारियों द्वारा चर्चा करते भी सुना गया। कई घंटे तक सीबीआई टीम द्वारा पंजाब नेशनल बैंक शाखा सहसवान मैं शाम 5:00 बजे से मध्य रात्रि तक चली जांच की सहसवान नगर में जमकर चर्चा होती रही लोग शाखा के बाहर चर्चा करते देखे गए कि जब से उपरोक्त शाखा प्रबंधक ने कार्यभार संभाला है शाखा में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच चुका था उन्होंने एक स्थानीय प्राइवेट शाखा कर्मचारियों पर भी भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। इधर-उधर एंटी करप्शन टीम ने सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर बुला लिया जो शाखा के पास किसी को भी फटकने की इजाजत नहीं दे रहा था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!