अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news:-उच्च जाति के दबंग बदमाश प्रवृत्ति के व्यक्ति ने घर में घुसकर दलित ससुर बहू को घर से निकाल कर सड़क पर डाला, लाठी डंडों तथा घातक असलेह से की मारपीट, ससुर बहू गंभीर रूप से घायल

On: April 28, 2025 9:47 PM
Follow Us:
---Advertisement---

उच्च जाति के दबंग बदमाश प्रवृत्ति के व्यक्ति ने घर में घुसकर दलित ससुर बहू को घर से निकाल कर सड़क पर डाला, लाठी डंडों तथा घातक असलेह से की मारपीट, ससुर बहू गंभीर रूप से घायल,
पीड़ित ने आरोपी के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज,
(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
सहसवान (बदायूं) थाना कोतवाली सहसवान क्षेत्र की ग्राम इब्राहीमपुर गढ़ी निवासी दलित जाति के धर्मवीर पुत्र खेमकरण ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की बीती रात 9:00 बजे के लगभग गांव का ही दबंग बदमाश प्रवृत्ति का कुलदीप उर्फ बूटा सिंह पुत्र मुनीष यादव जबरन घर में घुसकर गाली गलौज करने लगा गाली गलौज के दौरान उपरोक्त आरोपी ने मेरे पिता तथा मेरी पत्नी को अनुचित शब्दों का प्रयोग करते हुए जलील किया जिसका मैंने तथा मेरी बहू ने इसका विरोध किया तो वह जबरन दोनों को धक्के देकर घर से बाहर ले गया तथा सड़क पर डालकर मेरे व्रद्ध कमजोर पिता खेमकरण तथा मेरी पत्नी को लाठी डंडों एवं असलेह से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा उनके ऊपर ईटों से पथराव भी किया। शोर सरावा सुनकर पहुंचे परिजनों ग्रामीणों को देखकर हमलावर जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए।
धर्मवीर सिंह ने कुलदीप उर्फ बूटा सिंह के विरुद्ध थाना पुलिस में दिए गए प्रार्थना पत्र के बाद पुलिस ने अपराध संख्या 181 धारा 333 115/2, 352, 110,3(2) अनुसूचित जाति उत्पीड़न मैं दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!