Sahaswan news (ब्रेकिंग न्यूज)
अस्पताल संचालक की दिनदहाड़े हत्या करने के उद्देश्य से चलाई गई गोली से दूध विक्रेता की मौके पर मौत, हत्या से क्षेत्र में हड़कंप, अफरा तफरी,
दूधिया के परिजनों रिश्तेदारों ने हत्यारे अस्पताल संचालक के अस्पताल में की तोड़फोड़,
मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अपर पुलिस अधीक्षक देहात घटनास्थल का किया मुआइना, हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दिशा निर्देश,
मृतक के आकोर्षित परिवार रिश्तेदार तथा ग्रामीण ने कई घंटे तक थाना कोतवाली का किया घेराव आवागमन किया अवरुद्ध जमकर काटा हंगामा,
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आश्वासन पर मृतक का उठने दिया शब पुलिस ने मृतक के शब को शील करके पोस्टमार्टम हेतु भेजा जिला चिकित्सालय,

(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
सहसवान (बदायूं)नगर के हरदत्तपुर मार्ग पर कई साल से अवैध रूप से हर्ष यादव हॉस्पिटल का संचालन हो रहा था। वहीं, कुछ माह पूर्व उपरोक्त मार्ग पर में एक मकान में प्रमोद अस्पताल का संचालन शुरू हो गया था। जिस कारण दोनों अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के संचालकों के बीच रंजिश पनप गई,जिसको लेकर दोनों के बीच कई दिन से विवाद चल रहा था। बताया जाता है हर्ष यादव हॉस्पिटल का प्रबंधक अपने भाई तथा एक अन्य साथी के साथ बाइक पर बैठकर नए अस्पताल प्रमोद अस्पताल के संचालक को मारने आए थे हमलावरो ने-आज बुधवार सुबह 9:59 पर प्रमोद कुमार अस्पताल संचालक को देखते ही तमंचे से उस पर फायर झोंका, लेकिन हमलावरों का निशाना चूक गया। तमंचे की गोली संचालक की बजाय एक रसगुल्ला छेना प्लाट पर प्रतिदिन की तरह गांव कुकरैया उर्फ सिठोलिया पुख्ता निवासी वीरेश पुत्र उदयवीर की कनपटी पर लगी गोली लगते ही वीरेश बाइक सहित सड़क पर गिर गया! वीरेश अपनी बाइक से दूध के डिब्बे लाकर रसगुल्ला छेना प्लांट पर दूध देने जा रहा था की कि अचानक प्रमोद कुमार अस्पताल का संचालक हमलावरों को दिखाई दिया गया उन्होंने ताबड़तोड़ तमंचे से गोली चला दी प्रमोद कुमार तो जान बचाकर भाग गया।वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों हमलावर एक ही बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े सरेआम 

दूध विक्रेता की हत्या से उपरोक्त मोहल्ले में तथा हरदत्तपुर मार्ग पर हड़कंप मच गया लोग गोली चलने की आवाज सुनकर इधर-उधर जान बचाकर भागने लगे । मामले की जानकारी तत्काल थाना पुलिस को दी ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल वीरेश को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया।लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वीरेश दूधिया की दिनदहाड़े हुई हत्या की जानकारी जैसे ही परिजनों उसके रिश्तेदारों तथा ग्रामीणों को मिली भारी तादाद में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए जहां पर हंगामा करने लगे मौके पर उपस्थित परिजन रिश्तेदार तथा ग्रामीणों ने हमलावर के हर्ष यादव अस्पताल में घुसकर तोड़फोड़ कर समान छात्रिग्रस्त कर दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने जैसे तैसे तोड़फोड़ करने वालों को अस्पताल से बाहर कर उसका शटर डालकर हॉस्पिटल बंद करा दिया ।जानकारी मिलने पर परिजन ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तब उन्हें जानकारी मिली की वीरेश की मृत्यु हो चुकी है मृत्यु की खबर मिलते ही अफरा तफरी का माहौल हो गया। परिजन ग्रामीण तथा रिश्तेदार हमलावरों की गिरफ्तारी तथा उनके अवैध रूप से संचालित अस्पताल को ध्वस्त करने की मांग कर हंगामा काटने लगे पुलिस ने उन्हें कार्रवाई का अश्ववासन दिया परंतु वह किसी भी कीमत पर पुलिस को शब का पोस्टमार्टम कराए जाने के लिए तैयार नहीं थे मामले की जानकारी तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ बृजेश कुमार अपर पुलिस अधीक्षक देहात को दी गई तो वह आनंन-फानन में मौके पर पहुंच गए । प्रभारी निरीक्षक ने सहसवान सर्किल क्षेत्र के थाना क्षेत्र से भारी तादाद में सुरक्षा की दृष्टि से महिला एवं आरक्षी पुलिस बल मंगा लिया तथा सुरक्षा की दृष्टि से अग्निशमन वहान भी बुला लिया। जैसे ही मृतक दूधिया वीरेश के मृत होने की जानकारी मिली जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन ग्रामीण तथा रिश्तेदार थाना कोतवाली पहुंचकर हंगामा करने लगे तथा उन्होंने थाना कोतवाली के सामने यातायात अवरुद्ध कर दिया लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।। थाना कोतवाली में पहुंचे मृतक के परिजन ग्रामीण तथा रिश्तेदार हत्यारो की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे उनका कहना था जब तक हत्यारे गिरफ्तार नहीं हो जाते तथा उनके द्वारा संचालित अवैध अस्पताल ध्वस्त नहीं हो जाता तब तक हम मृतक के शब को सील नहीं होने देंगे नहीं उठने देंगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ बृजेश कुमार ने मृतक के परिजनों रिश्तेदारों तथा ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि बह हमलावरों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों में भेजेंगे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए आश्वासन पर पुलिस ने मृतक दूधिया वीरेश के शव को सील करके पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेजा।। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ बृजेश कुमार अपर पुलिस अधीक्षक देहात पुलिस क्षेत्र अधिकारी कर्मवीर सिंह थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा घटना के बारे में उपस्थित लोगों से जानकारी हासिल की।। पुलिस हत्याकांड की तफ्तीश व कातिलों की तलाश में जुट गई है। मृतक दूधिया की पत्नी विनीता ने हार्वेस कुमार उर्फ हर्ष यादव,अवधेश यादव पुत्रगण रामौतार निवासी ग्राम अकबरपुर थाना कोतवाली गुन्नौर जनपद संभल तथा एक अन्य सचिन नाम पता अज्ञात सहित तीन लोगों के विरुद्ध पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मृतक दूधिया वीरेश कुमार के हर्ष यादव अस्पताल के संचालक हर्ष यादव पर₹12000 दूध के आ रहे थे मांगे जाने पर हर्ष यादव ने गाली गलौज की तथा दोबारा पैसे मांगे जाने पर जान से मार देने की धमकी दी थी रास्ते में मिलने पर वीरेश ने उपरोक्त हर्ष यादव उसके भाई अवधेश यादव से पैसों का तकाजा किया जिस पर उपरोक्त हमलाबरो ने तमंचे से गोली मारकर वीरेश की हत्या कर दी।
पुलिस ने मृतक की पत्नी विनीता के प्रार्थना पत्र पर जांच प्रारंभ कर दी है घटना से क्षेत्र में तनाव है सुरक्षा की दृष्टि से घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है।

