तथाकथित प्रधान एवं उसके पुत्र ने विद्यालय में घुसकर प्रधानध्यापक के साथ जमकर की मारपीट गाली गलौज जान से मार देने की धमकी,
अध्यापकों में रोष , जिलाध्यक्ष तथा स्थानीय शिक्षक पदाधिकारीयों ने थाना कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक को मामले की दी जानकारी,
प्रधानध्यापक ने आरोपी पिता पुत्र के विरुद्ध मामले की गंभीर धाराओं में कराई रिपोर्ट दर्ज,
(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
सहसवान (बदायूं) सहसवान विकासखंड क्षेत्र के ग्राम अल्लीपुर टप्पा हवेली के प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक नीरज चांडक पुत्र मुन्नालाल चांडक ने थाना कोतवाली पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह प्राथमिक विद्यालय में प्रधानध्यापक पद पर तैनात है ग्राम के तथाकथित अपने को ग्राम प्रधान कहलाने वाले कप्तान सिंह पुत्र ढाल सिंह विनोद पुत्र कप्तान सिंह 12:29 पर विद्यालय पहुंचे मैं बच्चों में मिड डे मील का वितरण कर रहा था विद्यालय में घुसते ही उपरोक्त लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया मैंने इनकार किया तो उपरोक्त लोगों ने गाली गलौज मारपीट प्रारंभ कर दी मेरे विरोध करने पर मुझे विद्यालय में जमीन पर गिराकर लात घूसों से पीटा तथा विद्यालय में मौके पर पहुंचे अध्यापकों तथा बच्चों ने जैसे तैसे उपरोक्त लोगों के चुंगल से मुझे बचाया उपरोक्त लोगों ने मेरी जेब से₹400 भी निकाल लिए तथा जाते समय धमकी दे गए कि अगर मामले की शिकायत की तो जान से मार देंगे ।उपरोक्त पिता पुत्र द्वारा दी गई धमकी से प्रधानाध्यापक नीरज चांडक भयभीत हो गए । नीरज चांडक ने मामले की जानकारी तत्काल अपने साथियों तथा शिक्षक नेतागणों को दी जिस पर शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा, राजन यादव ,अशोक यादव, पंकज महेश्वरी, राजन गुलाटी, एआर वी जमील अहमद, ओम प्रकाश, खालिद कुरैशी सहित काफी तादाद में शिक्षक पीड़ित प्रधान अध्यापक नीरज चांडक को लेकर थाना कोतवाली पहुंचे तथा मामले की जानकारी प्रभारी निरीक्षक राज बहादुर सिंह को देते हुए अभियुक्तों के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही किए जाने की मांग की जिस पर पुलिस ने पीड़ित नीरज चांडक के प्रार्थना पत्र पर आरोपी कप्तान सिंह पुत्र ढाल सिंह तथा विनोद पुत्र कप्तान सिंह पिता पुत्र के विरुद्ध अपराध संख्या 172 धारा 121/1,132, 352, 351/3,309/4 मैं मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है तथा पीड़ित प्रधानध्यापक को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है घटना से शिक्षकों में आक्रोश हैl

