अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news :- घर के सामने पिता पुत्रों की चल रही थी शराब पार्टी, विरोध करने पर पुत्र को पिता पुत्रों ने गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से किया घायल

On: March 30, 2025 10:34 PM
Follow Us:
---Advertisement---

घर के सामने पिता पुत्रों की चल रही थी शराब पार्टी,
विरोध करने पर पुत्र को पिता पुत्रों ने गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से किया घायल,
पीड़ित के पिता ने पिता पुत्रों के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज,

(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

सहसवान (बदायूं) थाना जरीफ नगर क्षेत्र के ग्राम शोभानपुर निवासी गिरवर पुत्र बुद्धि ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया उसके घर के सामने 4:00 के लगभग प्रशांत कुमार पुत्र रामरईस, गिर्राज, नीरज, मुकेश, पुत्रगण रामरईस शराब की पार्टी चल रही थी पार्टी के दौरान आपस में गाली गलौज एवं शोर शराबा कर रहे थे जिस पर मेरे पुत्र पप्पू ने विरोध दर्ज किया तथा उपरोक्त से ऐसा करने को ना कहा तो उपरोक्त लोगों ने एक राय होकर गाली गलौज प्रारंभ कर दी जिसका उसने विरोध किया तो उपरोक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट प्रारंभ कर दी शोर शराबा सुनकर बहुत से लोग मौके पर पहुंच गए तो हमलावर पप्पू को जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए।
पीड़ित पप्पू के पिता गिरवर द्वारा थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध संख्या 56 धारा 115/2, 352, 351/2 के अंतर्गत मामला दर्ज कर घायल पप्पू को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दहगवां भेजा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!