सेवाकल मैं सेवानिवृत्ति सेवाकाल का शाश्वत नियम , प्रेमपाल सिंह एसडीएम सहसवान
(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
सहसवान (बदायूं) एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने कहा की सेवा काल में सेवानिवृत्ति होना एक सेवाकाल का शाश्वत नियम है एसडीएम प्रेमपाल सिंह सहसवान तहसील सभागार में 35 साल 9 माह 22 दिन सेवाकरने के उपरांत जरीफ नगर क्षेत्र में राजस्व निरीक्षक पद पर तैनात ओम बाबू नागेंद्र के सेवानिवृत्ति विदाई समारोह पर आयोजित एक सम्मान समारोह में बोलते हुए इससे पूर्व एसडीएम ने राजस्व संरक्षक ओमबाबू नागेंद्र को तहसील प्रशासन की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए शेष अपना जीवन परिवार के साथ आनंद पूर्ण बिताए जाने का अनुरोध किया उन्होंने कहा की सेवा काल के समय शासन द्वारा इतनी जिम्मेदारी उठानी होती हैं कि कर्मचारियों को अपने परिवार के दायित्व का निर्वहान करने का समय ही नहीं मिलता समय न मिल पाने के कारण परिवारजन भी रुष्ट रहते हैं उन्होंने कहा की सेवाकाल में स्वच्छ छवि के साथ सेवानिवृत्ति होना अपने आप में एक अच्छा एवं सराहनीय कदम है ऐसा बहुत कम होता है।

तहसीलदार शर्मनानंद ने कहा की उन्हें खुशी है कि जिस तहसील में लेखपाल पद पर राजस्व निरीक्षक ओम बाबू नागेंद्र को पहली तैनाती सहसवान तहसील में मिली और सेवाकाल के अंतिम समय पर वह राजस्व निरीक्षक पद का स्वच्छ छवि के साथ निर्वहन करते हुए सहसवान तहसील से ही उन्हें विदाई दी जा रही है यह अपने आप में एक ऐतिहासिक क्षण है जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता।
लेखपाल संघ के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र यादव ने कहा की हमारे बीच एक अच्छी छवि के रूप में कुछ समय तक अपने मार्ग निर्देशन में कार्य करने वाले राजस्व निरीक्षक ओम बाबू नागेंद्र का सेवाकाल से सेवा निवृत्त होना अपने आप में यादगार साबित होगा इससे पूर्व लेखपाल संघ अध्यक्ष ज्ञानेंद्र यादव मंत्री सत्यपाल सिंह यादव लेखपाल संघ शाखा सहसवान की ओर से उन्हें भगवान राधा कृष्ण की मूर्ति स्मृति चिन्ह के रूप में प्रदान की तथा साल एवं फूलों के हार पहनाकर भव्य विदाई दी
इससे पूर्व सहसवान तहसील के कार्यालय के नायब नाजिर अमर सिंह नाजिर अवधेश कुमार सक्सेना रजिस्टर कानूनगो कार्यालय में तैनात राजस्व निरीक्षक रियाजुद्दीन, विवेक विक्रम, लेखपाल अंकित सक्सेना अवधेश कुमार यादव पुष्पेंद्र यादव महिला लेखपाल कुंवारी अनु तथा कार्यालय के समस्त कर्मचारियों साथियों ने राजस्व निरीक्षक ओमबाबू नागेंद्र को फूल मालाएं पहनाकर तथा शाल उड़ाकर भव्य स्वागत किया विदाई दी।
विदाई समारोह से अपने सम्मान समारोह से गदगद साथियों से विदाई के आंखों में आंसू लिए राजस्व निरीक्षक ओमेंद्र बाबू नागेंद्र ने कहा कि उन्होंने 6 मई वर्ष 1990 को सहसवान तहसील में लेखपाल पद पर पहली पोस्टिंग हुई थी पोस्टिंग के रूप में उन्हें लेखपाल के रूप में खंदक क्षेत्र मिला तत्पश्चात नगर अकबराबाद क्षेत्र उसके बाद वह तहसील बिल्सी बदायूं सदर के उपरांत पुनः राजस्व निरीक्षक पद पर प्रोन्नीति के रूप में उन्हें सहसवान तहसील 20 अक्टूबर तैनाती मिली उन्हें अच्छे साथी तथा स्वच्छ छवि वाले अधिकारियों कर्मचारियों के बीच कार्य करने का अनुभव भी प्राप्त हुआ और उन्होंने अपना अनुभव भी अपने छोटे साथी कर्मचारियों को शेयर किया उन्हें इस बात की बेहद खुशी है कि उनके सेवाकाल की पहली पोस्टिंग के रूप में सहसवान तहसील तथा सेवाकाल के सेवानिवृत्ति रूप में उन्हें राजस्व निरीक्षक पद पर सहसवान तहसील जो सेवाकाल का आखिरी समय होता है वह भी समय सहसवान तहसील में मिला और वह अंतिम समय पर भी राजस्व निरीक्षक पद से सहसवान तहसील से सेवानिवृत्ति हो रहे हैं।
श्री नागेंद्र ने अपने सभी साथियों से सेवाकाल के दौरान हुए गिले शिकवे भूलाकर भूल चूक के लिए माफी मांगी उन्होंने कहा कि उनका किसी साथी के साथ कोई भी व्यवहार खराब नहीं रहा परंतु शासन की दिशा निर्देशों के अनुसार कार्य करने पर कभी साथियों व अधीनस्थों के बीच कोई गलत व्यवहार हो गया हो तो वह क्षमा प्रार्थी हैं।
सेवानिवृत राजस्व निरीक्षक ओम बाबू नागेंद्र को ढोल ताशे के बीच सहसवान तहसील कार्यालय से सभी साथियों ने गले मिलकर विदाई दी तथा उनके उझानी आवास पहुंचाया।

