दंडवत परिक्रमा करके गंगा स्नान करने जा रही महिला पुरुष श्रद्धालुओं के साथ अल्पसंख्यक बहुल ग्राम में किया अभद्र व्यवहार गाली गलौज मारपीट छेड़छाड़,
मौके पर पहुंचे दरोगा ने भी श्रद्धालुओं से किया अभद्र व्यवहार,

पीड़ित श्रद्धालुओं ने रिपोर्ट दर्ज कराई जाने के लिए थाना पुलिस को दी तहरीर पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से किया इनकार,
श्रद्धालुओं ग्रामीणों ने दो घंटे तक बदायूं मेरठ राज्य मार्ग के मध्य थाना जरीफ नगर पर कांटा हंगामा पुलिस प्रशासन के विरुद्ध की नारेबाजी,
पुलिस ने एक श्रद्धालु के प्रार्थना पत्र पर ग्राम प्रधान के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मामले की की रिपोर्ट दर्ज, घटना से श्रद्धालुओं में रोष,
सहसवान (बदायूं) प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी थाना जरीफ नगर क्षेत्र के ग्राम मझोलरा निवासी दो महिलाएं आधा दर्जन पुरुष शनिवार की शाम 8:30 बजे के लगभग दंडवत परिक्रमा करते हुए अल्पसंख्यक बहुल ग्राम बागवाला में प्रवेश किया आरोप है उपरोक्त दंडवत परिक्रमा लगा रहे लोगों ने शोर शराबा करते हुए धार्मिक नारेबाजी की जिसके जवाब में ग्रामीणों ने भी नारेबाजी की दोनों तरफ से गाली गलौज अभद्र व्यवहार मारपीट होने लगी इसी बीच किसी ने बताया जाता है की थाना पुलिस को मामले की जानकारी दे दी जिस पर थाना जरीफ नगर के दरोगा इंद्रदेव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए जहां उन्होंने दंडवत परिक्रमा लगा रहे श्रद्धालुओं को गाली-गलोज करना प्रारंभ कर दी उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जिस पर श्रद्धालुओं ने नाराज की प्रकट की तो उपरोक्त दरोगा ने उन्हें बंद करने की धमकी दे डाली जिस पर श्रद्धालुओं ने मामले की जानकारी अपने परिजनों तथा ग्रामीणों को दे दी जिस पर काफी तादाद में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए आरोप है ग्राम प्रधान साजिद पुत्र ना मालूम ने दंडवत परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं के साथ गाली गलौज मारपीट की तथा महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की, तथा उनके इष्ट देवी देवताओं को अपमानित करने की भाषा का प्रयोग किया जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई है।
बताया जाता है की इसी बीच मौके पर पहुंचे हल्का दरोगा इंद्रदेव दंडवत परिक्रमा कर रहे महिला पुरुषों को थाना कोतवाली ले गए जहां पीछे-पीछे भारी तादाद में मझोलरा के ग्रामीण व श्रद्धालुओं के परिजन तथा निकटवर्ती ग्रामों के ग्रामीण थाना जरीफ नगर पहुंच गए और हंगामा काटना प्रारंभ कर दिया पीड़ित श्रद्धालुओं ने प्रार्थना पत्र हल्का दरोगा इंद्र बहादुर सहित अभद्र व्यवहार करने वाले ग्रामीणों के साथ रिपोर्ट दर्ज किए जाने की थाना पुलिस से मांग की तो पुलिस ने दरोगा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया बताया जाता है कि मौके पर पहुंचे संभ्रांत लोगों के समझाए जाने पर श्रद्धालुओं ने दरोगा के विरुद्ध दिए गए प्रार्थना पत्र को वापस ले लिया तथा श्रद्धालु महिपाल पुत्र दिनेश निवासी ग्राम मझोलरा ग्राम नैनोल बाग बाला के ग्राम प्रधान साजिद पुत्र ना मालूम के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया चर्चा है पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान के विरुद्ध मामले की गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने का श्रद्धालुओं को आश्वासन दिया जिस पर श्रद्धालुओं तथा मौके पर पहुंचे ग्रामीण एवं परिजनों का आक्रोश शांत हुआ,
दंडवत परिक्रमा कर मालपुर गंगा नदी में स्नान करने जा रहे श्रद्धालु महिपाल धर्मपाल देवेंद्र लक्ष्मण ने बताया कि वह प्रत्येक वर्ष दंडवत परिक्रमा करते हुए गंगा स्नान करने के लिए थाना जरीफ नगर क्षेत्र के ग्राम मालपुर तत़ैरा गंगा घाट पर इसी प्रकार जाते हैं परंतु इस बार चंद लोगों ने हमारी दंडवत परिक्रमा में विघ्न डालने का प्रयास किया जिसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।
इधर दंडवत परिक्रमा कर रहे महिपाल पुत्र दिनेश अरमान पुत्र बेणीराम धर्मपाल लक्ष्मण छोटे नेमपाल, देवेंद्र, रामसनेही पत्नी नेमपाल कल्लू उर्फ कलावती पत्नी ओमपाल विमल पाटनी हरीश बच्चे प्रियांशु ,आक्षित, लोकेश, भानु सहित लगभग डेड दर्शन से ज्यादा श्रद्धाुलूजन दंडवत परिक्रमा करते हुए मालपुर ततैरा गंगा घाट पर स्नान एवं पूजा अर्चना करने के लिए रवाना हो गए।
घटना से क्षेत्र के ग्रामीण एवं भक्तजनों में आक्रोश है।

