अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sachdeva ने दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना लागू होने का किया स्वागत

On: April 7, 2025 10:00 AM
Follow Us:
Sachdeva
---Advertisement---

नयी दिल्ली: दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष Sachdeva ने राष्ट्रीय राजधानी में आयुष्मान भारत योजना लागू होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है और कहा कि भाजपा सरकार ने इस योजना का दोहरा लाभ दिल्ली वालों को देने का वादा विधानसभा चुनाव के दौरान अपने संकल्प पत्र में किया था, जिससे महज 45 दिन में पूरा कर दिया है।

प्रशासनिक अधिकारियों पर भारद्वाज- आतिशी का बयान विरोधाभाषीः Sachdeva

श्री सचदेवा ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा कि मात्र 45 दिन में महिला समृद्धि योजना के जरिये महिलाओं को प्रति माह 2500 रुपये देने और आयुष्मान भारत योजना के तहत 10 लाख रुपये का निशुल्क इलाज की सुविधा देने जैसे महत्वपूर्ण और बड़े आर्थिक व्यय वाली योजनाओं की प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी करके मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की भाजपा सरकार ने एक कीर्तिमान बनाया है।

Sachdeva रेखा गुप्ता की भाजपा सरकार ने एक कीर्तिमान बनाया 

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल के विश्व स्तरीय शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण के दावे थोथे दावे थे, लेकिन दिल्ली की नव स्थापित भाजपा सरकार एक वर्ष में अपने संकल्प पत्र के लगभग सभी वादों की पूर्ति का रोड मैप जारी कर देगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!