अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

प्रशासनिक अधिकारियों पर भारद्वाज- आतिशी का बयान विरोधाभाषीः Sachdeva

On: March 30, 2025 1:08 PM
Follow Us:
Sachdeva
---Advertisement---

नयी दिल्ली : दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र Sachdeva ने विधानसभा की समितियों में प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लिये जाने को लेकर दिये गये बयान के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज की निंदा की है।

दिल्ली का बजट जनता को होगा समर्पित : Virendra Sachdeva

Sachdeva शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि इस मुद्दे पर श्री भारद्वाज और उन्हीं की सहयोगी नेता आतिशी की विरोधाभासी बयानबाजी स्तब्ध करने वाला है। उन्होंने कहा कि 2015 से 2024 के बीच अरविंद केजरीवाल सरकार ने अनेक अधिकारियों के विरुद्ध विधानसभा की समितियों में मनगढ़ंत आरोप लगा कर शिकायतें दर्ज की थीं।

केजरीवाल शासन में विधानसभा समितियों में अधिकारियों पर मामले दर्ज करने का जनहित से कोई लेना- देना नहीं था। उनका मकसद अधिकारियों पर ‘आप’ नेताओं के असंवैधानिक निर्देश मानने का दबाव बनाना था।

Sachdeva ने कहा कि गत दिनों वर्तमान दिल्ली सरकार ने विधानसभा समितियों से यह मामले वापस लेकर अघिकारियों पर से अनुचित मानसिक दबाव को खत्म किया था। उन्होंने कहा कि श्री भारद्वाज ने मामलों को वापस लेने का विरोध किया है और कहा है ऐसा करके वर्तमान दिल्ली सरकार ने अधिकारियों के भ्रष्टाचार का समर्थन किया है।

Sachdeva आप के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज की निंदा की 

श्री सचदेवा ने कहा कि श्री भारद्वाज अधिकारियों को भ्रष्ट कह रहे हैं, लेकिन गत दिनों श्रीमती आतिशी मार्लेना ने कहा था कि अधिकारियों पर दबाव था, फिर भी हमने उनके सहयोग से दिल्ली में विकास कार्य किये। श्री भारद्वाज और श्री आतिशी बतायें कि दिल्ली वाले उन दोनों में से किसके बयान पर विश्वास करें।

उन्होंने कहा कि श्री भारद्वाज बतायें कि यदि अधिकारी भ्रष्ट थे और जनहित काम रोकते थे तो एक भी विधानसभा समितियां एक भी अधिकारी को दंडित क्यों नहीं कर पाई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!