अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

निर्दयी लोगों ने घुमंतू कुतिया की लाठी डंडों से मारपीट कर की निर्मम हत्या, 

On: December 22, 2025 7:49 PM
Follow Us:
---Advertisement---

निर्दयी लोगों ने घुमंतू कुतिया की लाठी डंडों से मारपीट कर की निर्मम हत्या, 

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को पैरों से कुचला

राष्ट्रीय बजरंग दल के नगर अध्यक्ष ने एक नामजद सहित तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम में मामला कराया दर्ज

सहसवान(बदायूं) राष्ट्रीय बजरंग दल के नगर अध्यक्ष सदस्य पीपल फॉर एनिमल बदायूं गौरव कुमार पुत्र प्रेमराज ने थाना कोतवाली सहसवान पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसे पशु प्रेमी द्धारा जानकारी मिली की नगर के मोहल्ला जहांगीराबाद में लक्ष्मण पुत्र रामगोपाल तथा तीन अज्ञात लोगों द्वारा एक घूमंतू कुतिया की रात 8:00 बजे के लगभग लाठी डंडों से मारपीट कर निर्मम हत्या कर दी।

हत्या के बाद लक्ष्मण आदि ने उसके शब को पैरों से कुचला जिसका मोहल्ले के ही पशु प्रेमी लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाया है। गौरव कुमार की प्रार्थना पत्र पर लक्ष्मण पुत्र रामगोपाल तीन अज्ञात के विरुद्ध अपराध संख्या 526 धारा 325 पशु क्रूरता अधिनियम 11,(1) (1) के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मृतक पशु कुतिया का राजकीय पशु चिकित्सालय के चिकित्सक से चिकित्सीय परीक्षण कराया है।पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।रिपोर्ट-एस.पी सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!