मुंबई। RSS chief Mohan Bhagwat ने कहा है कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति के लिए महिलाओं का सशक्तीकरण आवश्यक है। उन्हें पीछे ले जानेवाले रीति-रिवाजों और परंपराओं से मुक्त किया जाना चाहिए।
RSS chief मोहन भागवत ने एबीपीएस 3 दिवसीय बैठक का उद्घाटन किया
शुक्रवार को महाराष्ट्र के सोलापुर में गैर-लाभकारी संगठन उद्योगवर्धनी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए RSS chief Mohan Bhagwat ने कहा कि महिलाएं किसी भी समाज का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। एक पुरुष अपनी मृत्यु तक काम करता है। एक महिला भी अंत तक काम करती है। लेकिन वह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित भी करती है। एक महिला के प्यार और स्नेह में ही बच्चे बड़े और परिपक्व होते हैं।
‘महिलाओं को सशक्त बनाना देश के विकास के लिए जरूरी’ RSS chief Mohan Bhagwat
संघ प्रमुख ने आगे कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाना राष्ट्रीय विकास के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने महिलाओं को एक अतिरिक्त गुण दिया है, जिससे वे वह काम कर सकती हैं जो पुरुष नहीं कर सकते। साथ ही ईश्वर ने महिलाओं को वे सभी गुण दिए हैं जो उन्होंने पुरुषों को दिए हैं, जिसके कारण वे वह सब कुछ कर सकती हैं जो पुरुष कर सकते हैं। इसलिए पुरुषों का यह दावा करना मूर्खतापूर्ण है कि वे महिलाओं का उत्थान करेंगे।

