कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति Robert Vadra ने बिहार चुनाव के नतीजों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए दोबारा चुनाव कराने की मांग की है। वाड्रा ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र के लिए लड़ रही है और उन्हें शिव की शक्ति चाहिए। इंदौर में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया, जिसके बाद उन्होंने खजराना गणेश मंदिर में दर्शन किए और अनाथालय में बच्चों को उपहार दिए।
Robert Vadra के खिलाफ ED का आरोप: 58 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग का दावा, ईडी ने दायर की चार्जशीट
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया वाड्रा का स्वागत
ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर के दर्शन के लिए सोमवार को खंडवा जाने से पहले इंदौर पहुंचे वाड्रा का विमानतल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर उन्हें त्रिशूल भेंट किया।
गणेश मंदिर में राबर्ट वाड्रा ने किए दर्शन Robert Vadra
शहर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में दर्शन करने के बाद एक अनाथ आश्रम पहुंचकर वह वहां बच्चों से मिले। उन्होंने बच्चों को सामग्री और उपहार भेंट किए। वाड्रा सोमवार सुबह कार से ओंकारेश्वर जाएंगे और पूजा करेंगे।

