अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Rishikesh Accident : हिसार का बैंककर्मी ऋषिकेश में लक्ष्मणझूला के पास डूबा, दर्दनाक हादसा

On: April 27, 2025 4:32 PM
Follow Us:
Rishikesh Accident
---Advertisement---

Rishikesh Accident : उत्तराखंड के ऋषिकेश में हरियाणा के हिसार जिले का रहने वाला प्रदीप (34) गंगा नदी में डूब गया। प्रदीप एसडीएफसी बैंक में कार्यरत था और छुट्टियों के दौरान अपने चार दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। यह दर्दनाक हादसा लक्ष्मणझूला के पास हुआ, जहां सभी दोस्त देर रात गौ घाट पर पहुंचे थे।

Rishikesh Accident : तेज बहाव बना हादसे की वजह

गौ घाट पर पहुंचने के बाद प्रदीप ने गंगा में तैरने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नदी में पानी का बहाव बहुत तेज था, जिससे वह अपना संतुलन खो बैठा और देखते ही देखते गहरे पानी में समा गया। घटना के तुरंत बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश में जुट गई।

 

Haryana 50 करोड़ रुपए के सरकारी गबन का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार

 

Rishikesh Accident : परिवार में पसरा मातम

हादसे की सूचना मिलते ही प्रदीप के परिवार वाले भी ऋषिकेश पहुंच गए। बेटे की डूबने की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। प्रदीप के पिता सतबीर सिंह ने बताया कि उनका बेटा लंबे समय से बैंक में काम कर रहा था और दोस्तों के साथ घूमने गया था। परिवार इस अचानक हुए हादसे से गहरे सदमे में है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!