अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Rewari News : रिटायर्ड फौजी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, छात्र ने बेरहमी से की थी हत्या

On: February 19, 2026 10:13 PM
Follow Us:
Rewari News
---Advertisement---

Rewari News:रेवाड़ी : गांव बास बिटौड़ी में एलएलबी के छात्र द्वारा पेचकस से हमला कर रिटायर्ड फौजी महाराम सिंह (60) की हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या के बाद आरोपी अपने साथी वार्ड बॉय के साथ नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गया था। यह खुलासा डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने वीरवार को पत्रकार वार्ता में किया।

पुलिस के अनुसार, 28 जनवरी की शाम आरोपी विशाल ने महाराम सिंह के कहने पर शराब लाकर दी। इसके बाद वह घर जाकर पेचकस लेकर लौटा और उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में महाराम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने घर से करीब 55 ग्राम सोना, एक किलो चांदी के गहने और लगभग 35 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। इसके बाद उसने गांव खालेटा निवासी अपने साथी वार्ड बॉय साहिल को बुलाया और दोनों मोटरसाइकिल पर फरार हो गए।

महाराम सिंह गांव में अकेले रहते थे। पारिवारिक विवाद के चलते उनकी पत्नी बेटे के साथ दूसरे गांव में रह रही थी। इसी दौरान आरोपी विशाल का उनके घर आना-जाना बढ़ गया था। घटना की जानकारी पुलिस को 3 फरवरी को मिली। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!