अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

दिल्ली में कूड़े के पहाड़ तेजी से खत्म करने में जुटी Rekha Gupta Government, बायोगैस प्लांट की होगी स्थापना

On: June 7, 2025 11:30 AM
Follow Us:
Rekha Gupta Government
---Advertisement---

ओखला। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कूड़े का पहाड़ सालों पुरानी समस्या है, लेकिन Rekha Gupta Government के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार लोगों को इससे निजात दिलाने के लिए तेजी से जुट गई है। कूड़े के पहाड़ को खत्म करने के लिए दिल्ली सरकार बायोगैस प्लांट और लैंडफिल साइटों पर तेजी से काम कर रही है।

Delhi Chief Minister Rekha Gupta को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

राजधानी दिल्ली में कचरा प्रबंधन को लेकर बड़ी पहल शुरू हो गई है। वर्षों से जमा हो रहे कूड़े के पहाड़ अब इतिहास बनने की कगार पर हैं। Rekha Gupta Government की योजना है कि अगले एक साल में इन लैंडफिल साइट्स को खत्म कर, उनके स्थान पर हरित ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित की जाएं।

ओखला में एक पौधरोपण कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “हम दिल्ली को कूड़े से मुक्त और स्वच्छ बनाना चाहते हैं। यह केवल पर्यावरण सुधार का ही नहीं, बल्कि दिल्ली के लोगों की सेहत का भी सवाल है। गुणवत्ता सुधारने के लिए भी कदम उठाए हैं। कई जगहों पर वृक्षारोपण अभियान शुरू किए गए हैं और स्कूलों, अस्पतालों तथा सरकारी दफ्तरों में ग्रीन इनिशिएटिव पर जोर दिया जा रहा है। हम सिर्फ कूड़े का निस्तारण नहीं कर रहे, बल्कि उससे संसाधन भी पैदा कर रहे हैं।”

Rekha Gupta Government दिल्ली को एक इंटीग्रेटेड वेस्ट मैनेजमेंट मॉडल के रूप में विकसित किया जा रहा

उन्होंने बताया, “दिल्ली को एक इंटीग्रेटेड वेस्ट मैनेजमेंट मॉडल के रूप में विकसित किया जा रहा है। केंद्र सरकार के सहयोग से चल रही इन योजनाओं पर देशभर की निगाहें हैं। दिल्ली में कचरे से निजात पाने की जो नई बहार चली है, वह न केवल पर्यावरण बल्कि जनता की उम्मीदों के लिए भी एक सकारात्मक संकेत है।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply