अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

स्वच्छ, स्वस्थ दिल्ली बनाना हमारा लक्ष्य: Rekha Gupta

On: June 4, 2025 11:11 AM
Follow Us:
Rekha Gupta
---Advertisement---

नयी दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने कहा कि हरित, स्वच्छ और स्वस्थ दिल्ली बनाना उनके सरकार का लक्ष्य है और उस दिशा में निरंतर काम किया जा रहा है।

केदारनाथ मंदिर पहुंची CM Rekha Gupta, परिवार संग की पूजा अर्चना

Rekha Gupta  ने मंगलवार को यहां एक कार्यक्रम में कहा कि विस्तृत अध्ययन से पता चला है कि दिल्ली में प्रदूषण की समस्या सिर्फ दो महीने के लिए नहीं बल्कि इस पर पूरे साल काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि माॅनसून को छोड़कर बाकी समय वार्ड में पानी छिड़काव करने वाली मशीनें लगाई जाएगी जिससे धूल को नियंत्रित किया जा सकेगा।

उन्होंने कहा सड़कों की सफाई के लिए उन्नत प्रणाली की स्वीपिंग मशीनें लगाई जाएगी जिसके लिए सरकार ने पहले ही बजट आवंटित कर दी है। उन्होंने कहा कि धूल प्रदूषण को नियंत्रण करने के लिए 13 हाॅट स्पॉट स्थान पर मिस्ट स्पेयर लगाये आयेंगे। ऊंची इमारतों पर एंटी स्मोग गन लगाना अनिवार्य किया जाएगा जिससे धूल को नियंत्रित किया जाएगा।

उन्होंने निर्माण स्थलों से बहुत प्रदूषण फैलता है इसलिए 5200 वर्ग मीटर वाले संपत्ति पर दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) में पंजीकरण कराना होगा। डीपीसीसी की ओर से इन संपत्तियों की निगरानी की जाएगी और अगर नियमों का पालन नहीं किया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Rekha Gupta प्रदूषण की समस्या सिर्फ दो महीने के लिए नहीं बल्कि इस पर पूरे साल काम करने की जरूरत

उन्होंने कहा कि वाहन प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली के सभी प्रवेश द्वार पर एएनपीआर कैमरे लगाये जाएंगे जिससे प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों का पता लगाकर उस पर कार्रवाई की जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!