अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

आतंकवाद हमारे लिए केवल वार्ता का विषय नहीं : Rekha Gupta

On: May 21, 2025 7:19 PM
Follow Us:
Rekha Gupta
---Advertisement---

नयी दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने कहा है कि आतंकवाद के कारण किसी एक व्यक्ति की भी जान गंवाना अब भारत को मंजूर नहीं है, इसलिए आतंकवाद हमारे लिए अब केवल वार्ता का विषय नहीं रह गया है।

दिल्ली की CM Rekha Gupta ने प्रदूषण की रोकथाम के लिए की बैठक

Rekha Gupta ने बुधवार को यहां तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाने के बाद कहा कि देश की सेवा, रक्षा और एकजुटता के लिए हमेशा हमारा खालसा पंथ आगे रहा है और आज यह तिरंगा यात्रा यही संदेश लेकर आया है कि देश का हर एक व्यक्ति इस मातृभूमि के लिए मर मिटने के लिए तैयार है और वह देश की सेना और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आदेश पर एक एक व्यक्ति सरहद पर खड़ा होने के लिए तैयार है।

Rekha Gupta ने कहा कि भारत ने आतंकवाद के खिलाफ उचित निर्णय लिया है और विश्व के पटल पर भारत का संदेश जाना आवश्यक है कि भारत एकजुट और एकमत है। उन्होंने कहा, “ आतंकवाद हमारे लिए केवल वार्ता का विषय नहीं है। हमारे देश के एक भी व्यक्ति की जान आतंकवाद की वजह से यह हमारी सरकार मंजूर नहीं है। ”

Rekha Gupta यह तिरंगा रैली हमारे वीर जवानों की साहसिक गाथाओं को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करने का प्रतीक

उन्होंने कहा कि यह तिरंगा रैली हमारे वीर जवानों की साहसिक गाथाओं को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करने का प्रतीक है। यह भारतीय सेना की गौरवपूर्ण उपलब्धि हर देशवासी के लिए गर्व का विषय है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!