अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

दिल्ली महिला आयोग का होग जल्द गठन: Rekha Gupta

On: May 6, 2025 6:32 PM
Follow Us:
Rekha Gupta
---Advertisement---

नयी दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने कहा कि दिल्ली महिला आयोग का जल्द से जल्द गठन किया जाएगा, ताकि महिलाओं की समस्याओं की बेहतर सुनवाई हो सके।

दिल्ली को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही भाजपा सरकार : Rekha Gupta

Rekha Gupta ने राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद सोमवार को पत्रकारों से कहा कि दिल्ली में महिलाओं के जितने भी मामले लंबित थे, उनको त्वरित कार्रवाई करके निपटाने के लिए पांच दिनों का शिविर राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से आयोजित किया गया, जो अच्छी पहल है।

महिलाओं के लंबित पड़े मामले की निरंतर सुनवाई करके मामलों को हल किया जाएगा। जो बहनें दुखी और परेशान हैं, उन्हें न्याय मिलना ही चाहिए। सारी कार्रवाई त्वरित हो रही है। दिल्ली सरकार भी इसमें सहयोगी बनकर काम कर रही है।

उन्होंने कहा, “हमारी कोशिश है कि दिल्ली की बहनों के साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं हो। महिलाओं को सुरक्षा मिले तथा उनको प्रशासन की ओर से मदद सुनिश्चित कराया जा रहा है।

Rekha Gupta माताओं और बहनों ने सामाजिक, कानूनी और व्यक्तिगत समस्याओं को खुले मन से साझा किया

मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर कहा कि आज दिल्ली के जसोला क्षेत्र में आयोजित ‘राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार’ महिला महा जनसुनवाई कार्यक्रम में सहभागिता की। बड़ी संख्या में उपस्थित माताओं और बहनों ने सामाजिक, कानूनी और व्यक्तिगत समस्याओं को खुले मन से साझा किया।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा सभी लंबित मामलों पर त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। महिलाओं की आवाज को सीधे मंच देने और उन्हें निर्णय की प्रक्रिया में सहभागी बनाने के लिए आयोग द्वारा चलाया जा रहा यह पांच दिवसीय विशेष जनसुनवाई शिविर एक प्रेरणादायक पहल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार महिला सशक्तीकरण, न्याय और गरिमापूर्ण समाज निर्माण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!