अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष के तौर पर गैर-जिम्मेदार, चुनाव आयोग ने जो पूछा उसका दें जवाब: Ravi Shankar Prasad

On: September 2, 2025 3:15 PM
Follow Us:
Ravi Shankar Prasad
---Advertisement---

दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद Ravi Shankar Prasad ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र शालीनता से चलता है। पीएम मोदी को 107 बार गालियां दी गईं। राहुल गांधी में जरा भी शर्म नहीं बची है कि वे आगे आकर कहें कि वह व्यक्ति कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं था, और अगर है भी तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

Ravi Shankar Prasad का विपक्ष से सवाल, जब सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है तो फिर सड़कों पर क्यों उतरे ?

 

Ravi Shankar Prasad अभी तक इस घटना की निंदा भी नहीं की है। यह प्रधानमंत्री के प्रति उनकी नफरत को दिखाता है। उन्होंने आगे कहा, “जब भी मैं राहुल गांधी को संसद के अंदर या बाहर सुनता हूं, तो मुझे यह समझने में समय लगता है कि वह क्या कहना चाह रहे हैं। आज उन्होंने कहा है, ‘मैंने एटम बम फोड़ दिया है, अब मैं हाइड्रोजन बम फोड़ूंगा।’ एटम बम और हाइड्रोजन बम का चुनाव से क्या संबंध है? कर्नाटक चुनावों पर उन्होंने जो ‘एटम बम’ का दावा किया था, वह खोखला साबित हुआ। राहुल गांधी विपक्ष के नेता के रूप में खुद को क्यों अपरिपक्व दिखा रहे हैं? देश को समझना चाहिए, राहुल गांधी गैर-जिम्मेदार हैं।”

Ravi Shankar Prasad ने आगे कहा कि चुनाव आयोग को धन्यवाद कि अब बिहार में बूथ कैप्चरिंग नहीं होती। उन्हें इस बात का गहरा दुख है कि अब वे बूथ कैप्चरिंग नहीं कर सकते, इसलिए वे बार-बार बैलेट पेपर की मांग करते हैं। चुनाव आयोग और एसआईआर के खिलाफ उनकी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ हमें बूथ कैप्चरिंग करने, बैलेट पेपर फाड़ने और घुसपैठियों को वोट देने का अधिकार और ताकत दो’ पर केंद्रित है।”

Ravi Shankar Prasad चुनाव आयोग को धन्यवाद कि अब बिहार में बूथ कैप्चरिंग नहीं होती

राहुल गांधी की यात्रा आज पटना में समाप्त हो गई। पटना मेरा लोकसभा क्षेत्र है, और उनसे सवाल पूछना मेरा अधिकार है। बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान राहुल गांधी हमेशा गाड़ी में आगे रहे और तेजस्वी यादव उनके पीछे। पटना से दो सांसद हैं, एक मैं और दूसरी मीसा भारती। वह कहीं नजर नहीं आईं। तेजस्वी यादव बिहार में नंबर 2 खिलाड़ी क्यों बनकर रह गए हैं? कांग्रेस का यहां कोई वोट नहीं है, वह पूरी तरह से आपके रहमोकरम पर है और आप नंबर 2 खिलाड़ी बन गए हैं।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!