अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Randeep Surjewala ने चुनाव आयोग को ‘सरकारी पिट्ठू’ कहा, विदेश नीति पर किए तीखे हमले

On: June 9, 2025 2:22 PM
Follow Us:
Randeep Surjewala
---Advertisement---

बहादुरगढ़ (हरियाणा)। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद Randeep Surjewala ने रविवार को केंद्र सरकार, चुनाव आयोग और आरएसएस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग अब निष्पक्ष संस्थान न रहकर “सरकार का पिट्ठू” बन गया है, जो लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है।

Haryana CM on Randeep Surjewala : हरियाणा सीएम ने सुरजेवाला और TMC पर कसा तंज, गठबंधन को लेकर भी उठाए सवाल

एक निजी अस्पताल के उद्घाटन के लिए यहां पहुंचे सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की वोटर लिस्ट का सिर्फ डेटा मांगा था। वहां विधानसभा और लोकसभा चुनावों के बीच महज 60-70 दिनों में 50 लाख नए वोटरों का जुड़ना संदेह पैदा करता है। उन्होंने बताया कि इस मामले में दिल्ली में केस दर्ज कराया गया और कोर्ट के आदेश के बावजूद महाराष्ट्र के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) ने वोटर लिस्ट मुहैया नहीं करवाई।

उन्होंने कहा, “रोज एक लाख वोटर बनना, ये आंकड़े खुद शक पैदा करते हैं। चुनाव आयोग की चुप्पी और निष्क्रियता लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है।”

Randeep Surjewala आरएसएस ने देश की आजादी की लड़ाई में हिस्सा नहीं लिया, बल्कि वे अंग्रेजों के साथ खड़े थे

आरएसएस पर निशाना साधते हुए सुरजेवाला ने कहा कि आरएसएस ने देश की आजादी की लड़ाई में हिस्सा नहीं लिया, बल्कि वे अंग्रेजों के साथ खड़े थे। उन्होंने कहा कि देश को महात्मा गांधी बनाम नाथूराम गोडसे की विचारधारा में बांटने का कार्य आरएसएस कर रहा है। उन्होंने कहा, “यह विचारधारा न केवल विभाजनकारी है, बल्कि देश की आत्मा के खिलाफ भी है।”

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!