अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

आतंकवाद के प्रमुख सूत्रधार है Rana

On: April 11, 2025 4:35 PM
Follow Us:
Rana
---Advertisement---

मुंबई : महाराष्ट्र के मुंबई में 26/11 को हुए हमले का आरोपी तहव्वुर Rana का जन्म पाकिस्तान में हुआ वह आतंकवाद का एक प्रमुख सूत्रधार है तथा डेनमार्क और भारत में प्रमुख आतंकी साजिशों से जुड़ा हुआ है। पेशे से चिकित्सत राणा का जन्म पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के चिचावतनी में 12 जनवरी 1961 को हुआ एवं उसने पाकिस्तान आर्मी मेडिकल कोर में कैप्टन जनरल ड्यूटी प्रैक्टिशनर के रूप में काम किया।

26/11 आतंकी हमले के पीड़ितों ने Rana को तत्काल सजा देने की मांग की

उसकी पत्नी भी एक चिकित्सक हैं। ये 1997 में कनाडा चले गए और जून 2001 में कनाडा की नागरिकता प्राप्त की। ये मुख्य रूप से शिकागो में रहते थे और उनके पास कई व्यवसाय हैं जिनमें एक आव्रजन सेवा एजेंसी, फर्स्ट वर्ल्ड इमिग्रेशन सर्विसेज शामिल है। जिसके कार्यालय शिकागो, न्यूयॉर्क और टोरंटो में हैं।

Rana 1997 में कनाडा चले गए और जून 2001 में कनाडा की नागरिकता प्राप्त की

Rana और पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली ने आतंकवादी संगठन लश्कर द्वारा पाकिस्तान में संचालित प्रशिक्षण शिविरों में भाग लिया था। Rana और हेडली को डेनमार्क के समाचार पत्र जाइलैंड्स-पोस्टेन के कार्यालयों पर हमला करने की कथित साजिश रचने के आरोप में 18 अक्टूबर 2009 को गिरफ्तार किया गया था।

Rana मुंबई में ताज महल होटल में रुका था। यह 26/11 के दौरान आतंकवादियों द्वारा हमला किए गए स्थानों में से एक था। 16 मई 2011 को राणा के खिलाफ अमेरिकी जिला न्यायालय में मुकदमा शुरू हुआ। लेकिन एक महीने बाद जूरी ने उसे मुंबई में नवंबर 2008 के आतंकवादी हमलों में भौतिक सहायता प्रदान करने की साजिश के आरोप से बरी कर दिया जिसमें छह अमेरिकियों सहित 160 से अधिक लोग मारे गए थे।

 

 

हालांकि मार्च-अप्रैल 2016 में हेडली ने अपने वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग बयान के दौरान चिकित्सक द्वारा निभाई गई भूमिका का विवरण दिया। 21 जनवरी को अमेरिका की सर्वोच्च अदालत ने राणा की भारत प्रत्यर्पण को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया और उसे आखिरकार आज नई दिल्ली लाया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply