पटना। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय संयोजक Ramji Gautam ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को कहा कि पार्टी सभी 243 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी और किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी। राजधानी पटना में आयोजित एक प्रेस वार्ता में Ramji Gautam ने कहा कि अगर बहुजन समाज पार्टी की सरकार बिहार में बनती है, तो गरीबों और वंचितों के लिए कई योजनाएं लागू की जाएंगी।
सांसद Ramji Lal Suman के घर पर हमले को लेकर सपा नेताओं ने सरकार पर साधा निशाना
उन्होंने जोर देकर कहा कि बसपा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के अधिकार और सम्मान के लिए काम करती रही है और आगे भी करती रहेगी।
सांसद Ramji Gautam ने बताया कि आगामी 9 मई को बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इसके साथ ही 26 जून को बापू सभागार, पटना में छत्रपति महाराज की जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम लोग जुटेंगे।
बसपा के केंद्रीय प्रभारी अनिल कुमार ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि चिराग पासवान वाकई बिहार की राजनीति में सक्रिय होना चाहते हैं तो उन्हें राज्य के गरीबों, दलितों और शोषित वर्गों पर हो रहे अत्याचार को देखना चाहिए।
Ramji Gautam बिहार में अपराध चरम पर है, अपराधी बेलगाम हो गए
उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध चरम पर है, अपराधी बेलगाम हो गए हैं और प्रशासन की पकड़ कमजोर पड़ गई है। दलित, शोषित, वंचित समाज के लोगों के साथ हो रहे अन्याय की ओर भी उन्होंने चिराग पासवान का ध्यान आकर्षित किया और कहा कि सिर्फ बयानबाजी से कुछ नहीं होगा, जमीन पर उतरकर काम करना होगा। बसपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि पार्टी का उद्देश्य सिर्फ चुनाव लड़ना नहीं है, बल्कि बिहार में सामाजिक न्याय और समता के सिद्धांतों को लागू करना है। पार्टी अब मजबूती के साथ बिहार में विकल्प बनने के लिए तैयार है।

