अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पहलगाम हमले पर Rakesh Tikait ने कहा, ‘इससे फायदा-नुकसान किसे हुआ, इसकी भी जांच हो’

On: April 29, 2025 5:34 PM
Follow Us:
Rakesh Tikait
---Advertisement---

करनाल। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता Rakesh Tikait ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले पर सरकार के साथ होने की बात कहते हुए इस बात की भी जांच की मांग की कि इस घटना से किसका फायदा और किसका नुकसान हो रहा है। उन्होंने सुरक्षा में चूक की जांच की भी मांग की।

भारत के अन्नदाताओं के लिए कब बदलेंगे हालात, Rakesh Tikait ने दी जानकारी

Rakesh Tikait ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि बिना भीतर वाले के कुछ नहीं हो सकता है। किसी भीतरी ने ही रास्ता बताया होगा। घटनास्थल की रेकी भी की गई होगी। पता चला है कि धर्म पूछकर लोगों को गोली मारी गई है। उससे फायदा और नुकसान किसे हुआ, इसकी भी सरकार को जांच करनी चाहिए।

राजनीतिक फायदे के लिए आतंकवादी हमला कराने के सवाल पर किसान नेता ने कहा कि इस हमले के सभी पहलुओं की जांच होनी चाहिए। सरकार के साथ होने की बात दोहराते हुए उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पाकिस्तान का पानी रोकने के सवाल पर राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार अपने हिसाब से काम करे। जो उचित कदम उठाने चाहिए, जरूर उठाए।

पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को वापस लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि एक कोशिश तो करनी चाहिए। पीओके भारत में आ जाएगा तो ठीक रहेगा। वहां के लोग भी चाहते हैं कि यह भारत में मिल जाना चाहिए। हमारी सेना के पास ताकत भी है। प्रयास किया जाना चाहिए।

नेहा सिंह राठौड़ पर एफआईआर हुई है। उन्होंने आरोप लगाया था कि बिहार चुनावों में पहलगाम का फायदा लेने की कोशिश की जा रही है। इस सवाल के जवाब में किसान नेता ने कहा कि जो सच बोलेगा, उसको सजा होगी।

Rakesh Tikait पीओके भारत में आ जाएगा तो ठीक रहेगा

पहलगाम के बहाने कश्मीरियों को निशाना बनाने के सवाल पर Rakesh Tikait ने कहा कि कश्मीर बर्बाद हो गया है। आतंकवादी हमले के खिलाफ कश्मीर के लोग जिस तरह से सड़कों पर उतरे हैं, उससे लगता है कि वे इस हमले से बहुत दुखी हैं। हम भी कश्मीर गए हैं।

जो गलत विचारधारा के लोग हैं, उन्होंने कहा है कि यहां तो डर में लोग पत्थर फेंकते थे। लोगों का कहना है कि यहां सेना है, सरकार का सपोर्ट है और हम यहां सुकून से हैं। हम अपना कारोबार करना चाहते हैं। पांच प्रतिशत गलत विचारधारा के लोग हैं, उन्हें पकड़ लो, उसमें कोई निर्दोष भी जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BSNL का सबसे बड़ा धमाका: मात्र 1 रुपये में 30 दिन की वैलिडिटी, 2GB डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग!

Amroha News-आजादी के बाद चकनवाला गांव को पहली बार मिला पक्का पुल, विधायक राजीव तरारा ने पूरा किया दशकों पुराना सपना

Homeopathy News: विश्व होम्योपैथी दिवस आज। विश्व होम्योपैथी दिवस 10 अप्रैल 2026 पर जाने माने होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अमोल गुप्ता से खास बातचीत पर आधारित।

UP Final Voter List 2026 : यूपी में दो करोड़ पांच लाख वोटर्स के कट गए नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी, ऐसे करें चेक

Gold Silver Price: गिरे सोने-चांदी के भाव, जानें दिल्ली-मुंबई में आज क्या है 24K गोल्ड का रेट

West-bengal-‘महिलाओं को हर महीने 3000, बंगाल के लिए BJP ने मेनिफेस्टो में किए ऐसे वादे कि उड़ गई विरोधियों की नींद

Leave a Reply