अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

‘राहुल ने सेना प्रमुख के बयान के बारे में झूठे आरोप लगाए’, Rajnath Singh का कांग्रेस सांसद पर पलटवार

On: February 4, 2025 6:37 PM
Follow Us:
Rajnath Singh
---Advertisement---

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सोमवार को कहा था कि चीन हमारी चार हजार वर्ग किलोमीटर जमीन पर बैठा है। राहुल गांधी के इस दावे पर अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने राहुल के बयान को “झूठा” बताया है रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “राहुल गांधी ने 3 फरवरी 2025 को संसद में अपने भाषण में भारत-चीन सीमा पर स्थिति के बारे में सेना प्रमुख के बयान के बारे में झूठे आरोप लगाए। सेना प्रमुख की टिप्पणी में दोनों पक्षों द्वारा पारंपरिक गश्त को बाधित करने का उल्लेख किया गया है।

ब्रिटेन के रक्षा राज्य सचिव से Rajnath Singh ने की बातचीत

 

 

 

 

 

Rajnath Singh राहुल गांधी राष्ट्रीय हित के मामलों पर गैर-जिम्मेदार राजनीति में लिप्त

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि हाल ही में सैनिकों की वापसी के हिस्से के रूप में इन प्रथाओं को उनके पारंपरिक पैटर्न में बहाल किया गया है। सरकार ने यह जानकारी संसद में दी है।” राजनाथ सिंह ने कांग्रेस नेता के भाषण पर सवाल उठाते हुए कहा, “राहुल गांधी की तरफ से सेना प्रमुख के हवाले से कहे गए शब्द कभी भी उनकी ओर से नहीं बोले गए थे। यह बहुत खेद की बात है कि राहुल गांधी राष्ट्रीय हित के मामलों पर गैर-जिम्मेदार राजनीति में लिप्त हैं।” उन्होंने कहा, “अगर कोई भारतीय क्षेत्र है, जिसमें चीन घुसा है तो वह 1962 के युद्ध के परिणामस्वरूप अक्साई चिन में 38 हजार वर्ग किमी और 1963 में पाकिस्तान द्वारा चीन को अवैध रूप से सौंपे गए 5,180 वर्ग किमी क्षेत्र हैं। राहुल गांधी हमारे इतिहास के इस चरण के बारे में आत्मनिरीक्षण करने पर विचार कर सकते हैं।” राहुल गांधी ने सोमवार को लोकसभा में कहा था, “भारतीय सेना ने लद्दाख में चीनी सेना की घुसपैठ के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दावों का खंडन किया है। प्रधानमंत्री ने इसका खंडन किया है कि चीन हमारी चार हजार वर्ग किमी जमीन में घुस आया है, और सेना ने प्रधानमंत्री की बात का खंडन किया है।” राहुल गांधी के इस दावे पर सत्ता पक्ष के सांसदों ने हंगामा किया। इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राहुल गांधी से कहा, “जो विषय आप बोल रहे हैं उसके तथ्यों को आप सदन के पटल पर रखना।”

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BSNL का सबसे बड़ा धमाका: मात्र 1 रुपये में 30 दिन की वैलिडिटी, 2GB डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग!

Amroha News-आजादी के बाद चकनवाला गांव को पहली बार मिला पक्का पुल, विधायक राजीव तरारा ने पूरा किया दशकों पुराना सपना

Homeopathy News: विश्व होम्योपैथी दिवस आज। विश्व होम्योपैथी दिवस 10 अप्रैल 2026 पर जाने माने होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अमोल गुप्ता से खास बातचीत पर आधारित।

UP Final Voter List 2026 : यूपी में दो करोड़ पांच लाख वोटर्स के कट गए नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी, ऐसे करें चेक

Gold Silver Price: गिरे सोने-चांदी के भाव, जानें दिल्ली-मुंबई में आज क्या है 24K गोल्ड का रेट

West-bengal-‘महिलाओं को हर महीने 3000, बंगाल के लिए BJP ने मेनिफेस्टो में किए ऐसे वादे कि उड़ गई विरोधियों की नींद

Leave a Reply