अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

दिल्ली भगदड़ के बाद Railway अलर्ट: 60 स्टेशनों में प्रयागराज की तरह बनेंगे होल्डिंग एरिया

On: February 18, 2025 9:23 AM
Follow Us:
Railway
---Advertisement---

नई दिल्ली Railway स्टेशन में भगदड़ से 18 कुंभयात्रियों की मौत के बाद रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार (17 फरवरी) को उच्च स्तरीय बैठक ली। इस दौरान सर्वाधिक भीड़ वाले 60 स्टेशनों में विशेष होल्डिंग एरिया बनाने के निर्देश दिए हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि शनिवार शाम नई दिल्ली Railway स्टेशन पर हुई भगदड़ में 18 यात्रियों की मौत हो गई थी। इसके बाद भीड़ प्रबंधन मैनुअल बनाकर ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। रेलवे द्वारा यात्रियों को सीढ़ियों पर न बैठने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

Railway का सिर दर्द: आंदोलन, रेल बंद, यात्री परेशान, विकल्प खोजना मुश्किल!

 

 

 

 

 

Railway :ट्रेन के समय ही मिलेगी स्टेशन में एंट्री

रेल मंत्री ने बताया कि नई दिल्ली, सूरत, पटना, बेंगलुरु और कोयंबटूर जैसे 60 स्टेशनों की पहचान की गई है। स्टेशन के अंदर यात्रियों के प्रवाह को प्रबंधित करने के लिए होल्डिंग एरिया बनाया जाएगा। उन्हें अपनी ट्रेनों के प्रस्थान के अनुसार, प्लेटफ़ॉर्म में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। ताकि, स्टेशन क्षेत्रों में भीड़भाड़ न हो।
सीढ़ियों और फुटपाथ पर नहीं बैठेंगे यात्री
रेल मंत्री ने बताया कि प्रयागराज में भी ऐसे होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। इनकी मदद से ही वहां यात्रियों के आवागमन को सफलतापूर्वक नियंत्रित किया जा रहा है। सीढ़ियों और आवागमन के मार्ग में यात्रियों को न बैठने के बारे में जागरूक किया जा रहा है। ताकि, आवाजाही बाधित न हो।

बिहार-झारखंड में विशेष Railway अलर्ट

झारखंड एडीजी ऑपरेशन संजय आनंदराव लाठकर ने सभी जिलों के एसपी और आरपीएफ अधिकारियों की बैठक कर उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। ताकि, रेल यात्रियों को परेशानी न हो। साथ ही दिल्ली जैसी घटना न होने पाए। बिहार की राजधानी पटना में भी डीएम ने पुलिस अफसरों के साथ स्टेशन परिसर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!