नयी दिल्ली : मंत्रिमंडल ने विशाखापत्तनम में प्रस्तावित दक्षिण तटीय Railway जोन के गठन के प्रस्ताव को शुक्रवार को मंजूरी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक के निर्णयों की जानकारी देते हुए कहा कि यह निर्णय आंध्र प्रदेश पुनर्गठन से संबंधित वायदे के अंतर्गत किया गया है।
Railway का सिर दर्द: आंदोलन, रेल बंद, यात्री परेशान, विकल्प खोजना मुश्किल!
Railway गठन के बाद भी खंडित वाल्टेयर डिवीजन बरकरार रहेगा
उन्होंने बताया कि इस नए रेल जोन के गठन के बाद भी खंडित वाल्टेयर डिवीजन बरकरार रहेगा। मंत्रिमंडल ने इस डिवीजन के क्षेत्राधिकार में संशोधन के प्रस्ताव को को मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि आंध्र पुनर्गठन अधिनियम के अनुसार नया रेलवे ज़ोन ‘साउथ कोस्ट रेलवे ज़ोन’ बनाया गया है। फैसले के अनुसार पूर्व तटीय रेलवे जोन में नया डिवीजन रायगडा रेलवे डिवीजन होगा। अब वाल्टेयर डिवीजन का नाम विशाखापत्तनम रेलवे डिवीजन रखा गया है।

