अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

महाराष्ट्र में 3 माह में 767 किसानों ने आत्महत्या की, सरकार चुप : Rahul Gandhi

On: July 4, 2025 5:31 PM
Follow Us:
Rahul Gandhi
---Advertisement---

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष Rahul Gandhi ने महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या का मुद्दा उठाया। उन्हाेंने आरोप लगाया कि यह सिस्टम किसानों को मार रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी पीआर का तमाशा देख रहे हैं। राहुल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, सोचिए.. सिर्फ 3 महीनों में महाराष्ट्र में 767 किसानों ने आत्महत्या कर ली, क्या यह सिर्फ एक आंकड़ा है? नहीं.. ये 767 उजड़े हुए घर हैं और सरकार चुप है।

नेता प्रतिपक्ष के तौर पर Rahul Gandhi के एक साल पूरे, भाजपा नेताओं ने बताया ‘अयोग्य’

 

Rahul Gandhi ने कहा, ‘बीज महंगे हैं, खाद महंगी है, डीज़ल महंगा है.. लेकिन एमएसपी की कोई गारंटी नहीं है। किसान कर्ज़ माफी की मांग करते हैं तो उन्हें नजरअंदाज़ कर दिया जाता है, लेकिन जिनके पास करोड़ों रुपये हैं, उनके कर्ज सरकार आराम से माफ कर देती है।

Rahul Gandhi बीज महंगे हैं, खाद महंगी है, डीज़ल महंगा है.. लेकिन एमएसपी की कोई गारंटी नहीं 

आज की ही खबर देख लीजिए – अनिल अंबानी का 48,000 करोड़ रुपये का एसबीआई फ्रॉड। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने कहा था कि किसान की आमदनी दोगुनी करेंगे, लेकिन आज हालत ये है कि अन्नदाता की ज़िंदगी ही आधी हो रही है। भाजपा के आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय ने राहुल पर पलटवार करते हुए एक्स पर एक चार्ट साझा किया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस सरकार के 15 साल के कार्यकाल में महाराष्ट्र में 55,928 किसानों ने आत्महत्या की। मालवीय ने कहा, ‘’मृतकों को गिनने की राजनीति घृणित है, लेकिन राहुल जैसे लोगों को आईना दिखाना जरूरी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हिमाचल के सोलन में सनसनीखेज हत्याकांड: रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को चाकू से गोदा

मुरादाबाद खेलते समय पानी से भरी बाल्टी में मुंह के बल गिरने से 1 वर्षीय बच्ची की मौत

Weather-update News-यूपी समेत 20 राज्यों में भारी बारिश अलर्ट जारी, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

हेपेटाइटिस C एक गंभीर लेकिन उपचार योग्य बीमारी, समय पर जांच और इलाज से संभव है पूर्ण स्वस्थ जीवन – डॉ. अमोल गुप्ता

ketan-agarwal-murder-case-‘मेरा भतीजा तो शरीफ है, कभी किसी लड़की के साथ नहीं देखा…’ पुणे मर्डर मिस्ट्री में नया ट्विस्ट, पुलिस की थ्योरी ने उड़ाए होश

Aadhaar Card Update-आधार कार्ड वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! बिना लाइन में लगे स्मार्टफोन से अपडेट करें Email, वो भी बिल्कुल मुफ्त

Leave a Reply